हेल्थ टीम ने अवध अस्पतालों के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान
सिराथू एसडीएम ने कई गौशालाओं का निरीक्षण किया कहां की रोज कराया जाए गोवंशों का मेडिकल चेकअप
चोरों ने मोबाइल का टावर कर दिया गायब
कौशांबी में अचानक हुई बारिश की वजह से मौसम में आया बदलाव नेशनल हाईवे पर हेडलाइट जला कर चले वाहन
ओसा मंडी में सरकारी क्रय केदो के बाहर रखे हजारों बोरी धान बारिश में भीगे
कनैली में विराट कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन जनपद कौशंबी के कनैली ग्राम सभा में हों रहे एतिहासिक मेले के दौरान आज बुधवार को मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह पटेल के देखरेख में दंगल मेला स्थल पर विराट कवि सम्ममेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर अखिल भारतीय ब्रभण एकता परिषद के जिला महामंत्री नितेश मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष व पूर्व ग्राम प्रधान अजय मिश्रा एवं मेला अध्यक्ष ने मां सरस्वती मां की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद कवि सम्मलेन के दौरान पहुंचे राष्ट्रीय कवि एवं कार्यक्रम संयोजक सुजीत जयसवाल,दुर्गेश पांडे दुर्लभ अयोध्या धाम (ओज कवि), राज कुमार अंजाना हास्य कवि प्रयागराज, राम राहुल हास्य कबी टुंडला, अपर्णा जयसवाल ओज कवी सिद्धार्थ नगर, शिव नरेश भारती हास्य कवि कौशांबी, शिव भानु कृष्णा गीतकार अमेठी, महिमा सोनी ओज कवित्रि ललितपुर, अजय उपाध्याय गीतकार आंबेडकर नगर, आशीष कवि हास्य कवि कौशांबी, धीरेंद्र नागा सामायिक रचनाकार कौशांबी। ने बारी बारी करके काव्य पाठ कहने का काम किया। इसके बाद सभी आए कवियों एवं मुख्यतिथियो को मेला अध्यक्ष के द्वारा माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... CTA: सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में फायर सर्विस कौशाम्बी यूनिट द्वारा जनपद में संचालित गेस्ट हाउस एवं रेस्टोरेंट आदि चेक किया गया एवं आग से बचाव के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
नमस्कार आदाब साथियों ,मोबाइल वाणी ले कर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उनके लिए है जो राज एडवरटाइजिंग कंपनी से जुड़कर ऑफिस असिस्टेंट के पद पर नौकरी करना चाहते है। नौकरी करने का कार्यस्थल वाराणसी ,उत्तरप्रदेश होगा। हिंदी का अच्छा ज्ञान रखने वाले स्नातक पास व्यक्ति जिन्हे ऑफिस असिस्टेंट के पद पर काम करने का एक वर्ष का अनुभव प्राप्त हो साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में इंग्लिश कमांड की अच्छी जानकारी रखते हो ,वो इस पद के लिए साक्षात्कार दे सकते है। चयनित व्यक्तियों को प्रतिमाह 10 हज़ार से 15 हज़ार रूपए वेतन दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। संपर्क के लिए नंबर है : 9889387122 . तो साथियों, अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबायें. साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने अन्य दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं। धन्यवाद !
कौशाम्बी।दोआबा में सोमवार से मौसम ने यू टर्न लिया और सर्दी का सितम शुरू हो गया। जिन लोगों ने अभी तक अपने जैकेट और स्वेटर आलमारी में रखे थे वह बाहर निकल आए और पहनना शुरू कर दिया। लेकिन ठंड के इस मौसम में प्रयागराज से कानपुर चलने वाले लीडर रोड डिपो की सरकारी बसों में कुछ भी नही बदला है। वह अभी टूटे हुए शीशों या बिना खिसकने वाले शीशों, टूटे हुए गेट के सहारे ही चल रही है। इसमें बैठे हुए यात्रियों को ठंड से बचने के लिए कोई रास्ता नही बल्कि और सर्द भरी तेज हवाओं को यात्रियों को झेलना पड़ रहा है। बसों की इस दयनीय दशा का हाल न ही डिपो को समझ में आ रहा है और न ही परिवहन विभाग की यह दिखाई दे रहा है। यात्री बस का पूरा किराया देने के बाद भी सर्द हवाओं के थपेड़ों को सहते हुए किसी तरह अपनी यात्रा पूरी करता हैं। अब यह अलग बात है की इस यात्रा से वह ठंड लगने अस्वस्थ होने की स्थिति में पहुंच जाता है। लेकिन इन यात्रियों को इस दुर्दशा को देखने वाला कोई नहीं है। विभाग को भी टिकट के माध्यम से पैसा आ ही रहा है तो क्यों बस को बनवाने में खर्च हो। मंगलवार को सैनी बस स्टाप पर आई रोडवेज के कुछ यात्रियों से बातचीत की गई जिन्होंने ठंड से झेलने की अपनी व्यथा सुनाई। बसों के शीशे टूटे हुए जिसके कारण यात्रा करने के दौरान बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
