कौशाम्बी।विकास खंड कड़ा के केन कनवार में स्थित धर्मा देवी इण्टर कॉलेज में मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता पुनिरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया जिसके अंतर्गत मतदाता जागरूकता से सम्बंधित रंगोली, स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उपजिलाधिकारी सिराथू प्रबुद्ध सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस दौरान विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा मतदान सम्बन्धी गीत, नाटक मंच पर प्रस्तुत किये गये। जिसके उपरांत एसडीएम सिराथू ने बच्चो को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया । इस दौरान एसडीएम प्रबुद्ध सिंह ने मतदाताओ को जागृत करने के लिए बच्चो को एक सशक्त माध्यम बताते हुए कहा की छात्रों को कठिन परिश्रम व मेहनत कर पढ़ाई करनी चाहिए तभी जीवन में सफलता प्राप्त होती है। विद्यालय में मतदाता जागरूकता पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में आकाश कुमार को प्रथम स्थान, आयुष कुमार को द्वितीय स्थान तथा लाडो को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।इसी प्रकार जूनियर वर्ग में नैतिक सिंह को प्रथम स्थान, रितिक सिंह को द्वितीय स्थान तथा शिवम कुमार को तृतीय स्थान इसी प्रकार सीनियर वर्ग में अवनीश कुमार एवं अतुल कुमार को प्रथम स्थान, जीत गिरी, एवं दिया गिरि, पार्वती देवी को द्वितीय स्थान एवं रश्मि यादव एवं अनुप्रिया पाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को मंच पर मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक रामावतार त्रिपाठी, प्रबंधक रामसुभग त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि केन गुलाब सिंह , चन्द्रकान्त पाण्डेय सहित शिक्षक मौजूद रहें। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने आये हुये समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री रामशंकर सिंह ने किया।
नाम हयातुल्लाह चतुर्वेदी उम्र 80 साल 20 साल पहले रिटायर हो चुके हैं लेकिन पढ़ने का मोह नहीं छूट रहा है विषय भी ऐसा कि लोग पसीना छोड़ देते हैं लेकिन यही विषय उनकी पहचान बना हुआ है और आज वह देश के कोने-कोने में जाने जाते हैं चतुर्वेदी की उपाधि उन्हें 10 को पहले राष्ट्रीय कार्यक्रम में संस्कृत के प्रति अनन्य भक्त के स्वरूप दी गई है।
चायल तहसील क्षेत्र के मूरतगंज की प्रसिद्ध लाठी पिछले कुछ सालों से विलुप्त होती जा रही है। इसका मुख्य कारण है ग्रामीणों में लाठियों के खरीदारी में कमी एवं पीएसी और पुलिस महकमे में लाठियों की जगह रबर की लाठियों का प्रयोग होना है। मूरतगंज की लाठियां पूरे प्रदेश भर में प्रचलित हैं। लाठी बनाने वाले हरिमोहन का कहना है कि उनके यहां दो पीढ़ियों से लाठी बनाने का कारोबार हो रहा है। फरुखाबाद और मिर्जापुर से कच्ची लाठियों को खरीदकर उसे सीधी करने के बाद पकाते है। ज्यादातर इन लाठियों को ग्रामीण सहित पुलिस थानों और चौकियों तथा पीएसी के लिए खरीदते रहें है। जो प्रदेश के कई जनपदों में जाती रहीं है। लेकिन पुलिस और पीएसी में जबसे प्लास्टिक की लाठियों का चलन होने लगा, तबसे लाठियों की खरीदारी कम हो गई है। शिवसेना और बजरंग दल जैसे संगठन भी मूरतगंज की लाठियों को खरीदकर प्रदेश के कई जनपदों में पहुंचाते रहे है।अब इसमें भी गिरावट आ रही है। वहीं पहले गांवो में हर घरो में एक लाठी हुआ करती थी। लेकिन अब धीरे धीरे लोगों में लाठियों के प्रति रुझान कम हो गया।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा फूलगोभी में भूरा गलन रोग के बारे में जानकरी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
Transcript Unavailable.
संविधान निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले डॉ आंबेडकर ने संविधान सभा में भाषण देते हुए कहा था, कि इसकी असलती खूबसूरती तब है जब इसे इसके वास्तविक स्वरूप में लागू किया जा सके, अन्यथा यह किताब में लिखे कुछ खूबसूरत वाक्यों से ज्यादा कुछ नहीं।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... CTA: सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
