हसपुरा प्रखंड के पचरुखिया में शहीद देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ छोटू मुखिया की बारहवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर छोटू मुखिया के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व विधायक व अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजाराम सिंह ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि आज के समय में बाबा साहेब के दिए गए संवैधानिक अधिकारों को खत्म करने की साज़िश रची जा रही है। छोटू मुखिया हमेशा दलितों और मजलूमों की लड़ाई लड़ते रहे थे। उनके अधूरे सपनों का साकार करने के लिए आगे आने की जरूरत है।

देवकुंड मठ के ब्रह्मालीन महंत अखिलेश्वरानंद पुरी की 14वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। जानकारी देते हुए उनके पुत्र वर्तमान महंत कन्हैयानंद पुरी ने बताया कि देवकुंड मठ के 16वें महंत अखिलेश्वरानंद पुरी त्याग एवं तपस्या के धनी के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे जो अपने शास्त्र विद्या के लिए देश-विदेश में भी प्रचलित थे। आमलोगों से जनभाषा में संवाद करते हुए बड़ी ही आत्मीयता के साथ सन्त साहित्य और श्रीरामचरित मानस के गूढ़ रहस्यों का विवेचन विश्लेषण किया करते थे। साहित्य प्रेमी होने के नाते कभी कभार कविताएं लिखकर अपने मनोभावों को व्यक्त करते थे।

शहीद ए आजम भगत सिंह सामाजिक विकास संस्थान बिहार के तत्वावधान में 23 मार्च (शनिवार) को भगत सिंह एवं उनके साथियों का शहादत दिवस मनाया जाएगा। यह आयोजन दाउदनगर बारुण रोड स्थित एक मैरेज हॉल में किया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हसपुरा प्रखंंड के मलहारा गांव स्थित ठाकुरवाड़ी परिसर में सीपीआई नेता का.रामचरितर सिंह की तीसरी पुण्यतिथि 12 मार्च मंगलवार को मनाईं जायेगी। पुण्यतिथि कार्यक्रम का रूप रेखा तैयारी को लेकर सीपीआई कार्यकर्ताओं की बैठक मलहारा गांव में हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गोह प्रखंड मुख्यालय के पोखरा पर स्थित आजाद पार्क में चंद्रशेखर आजाद समिति के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की शहादत दिवस मनाई गई। पार्क परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस दौरान समिति के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारे लगाए। साथ ही उनके राष्ट्रीय योगदान पर चर्चा भी की गई। बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और भारत मां के सपूत, देशभक्त चंद्रशेखर का नाम सुनते ही हर किसी के मन में देशभक्ति की भावना जाग्रत हो जाती है। उन्होंने आजादी की ऐसी अलख जगाई थी, जिसने अंग्रेजों की जड़ों को हिला कर रख दिया था।

Transcript Unavailable.

गोह प्रखंड के पेमा गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा की 109वीं जयंती प्रखंड कार्यालय परिसर में राजकीय सम्मान के साथ मनाई गई। समारोह को संबोधित करते हुए अतिथि पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. शर्मा, जयप्रकाश नारायण और श्री बाबू के साथ जेल में बंद रहे। उन्हें आजादी के समय ही जेल से रिहा किया गया था। स्वामी सहजानंद सरस्वती के किसान आंदोलन में भी उन्होने सक्रिय भूमिका निभाई थी। वें 1953 से लेकर जीवनपर्यंत एमएलसी रहे। वे कांग्रेस पार्टी के जेनरल सेक्रेट्री भी रहे। वे सरदार हरिहर सिंह मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उनके सम्मान में राजकीय समारोह के तहत जयंती मनाने का निर्णय लिया है जो पूरे प्रखंड व जिले के लिए गौरव की बात है।

गोह के पूर्व विधायक स्व. डीके शर्मा की 19वीं पुण्यतिथि गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में समारोह आयोजित कर मनाई गई। इस दौरान क्षेत्रीय गणमान्य सहित लगभग सभी दलों के नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक मनोज शर्मा उपस्थित हुए। वक्ताओं ने पूर्व विधायक के किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व विधायक स्व. शर्मा समदर्शी स्वभाव के थे। बड़ी सरलता से लोगों के दिल का हाल जान लेेेते थे।

भारतीय जनता पार्टी उपहारा मंडल इकाई के द्वारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में रविवार को उपहारा बाजार में जनसंघ से लेकर भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे श्रधेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी देश के सच्चे राष्ट्रभक्त महामानव, अंत्योदय के प्रणेता थे। समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों से मिलकर उनके दुखों को बांटना ही इनका उद्देश्य रहा है।

गोह प्रखंड के देवहरा-पथरौल स्थित गांधी मैदान में देवहरा निवासी शहीद संतोष मिश्रा के स्मृति में आयोजित नाॅक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच रविवार को हसपुरा बनाम निजामपुर के बीच खेला गया। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हसपुरा की टीम ने निर्धारित सोलह ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 134 रनों का लक्ष्य रखा वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी निजामपुर की टीम ने सभी ओवर खेलकर तीन विकेट पर महज़ 99 रन ही बना सकी। बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के सलमान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।