Transcript Unavailable.

Padmasan se hone wale Labh aur kis tarah se use karna chahie

Transcript Unavailable.

बैतूल।आतिशबाजी की सावधानियां * विश्वसनीय दुकान से खरीदे। * बड़ो की देख रेख में जलाएं। * निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। * आतिशबाजी जलाने में मोमबत्ती या अगरबत्ती का प्रयोग करें। * आग बुझाने के लिए पानी से भरी बाल्टी रखे। * हवाई आतिशबाजी का खुले में करें उपयोग। * खराब या आंशिक जली आतिशबाजी को पानी में डूबोकर करें समाप्त।          अब त्यौहारों एवं अन्य अवसरों पर तेज धमाकेदार पटाखों का विक्रय एवं उपयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा आतिशबाजी के विक्रय के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए है। विक्रेता 125 डेसीबल से ज्यादा आवाज वाली किसी भी आतिशबाजी का ना तो निर्माण कर सकेंगे और ना ही विक्रय कर सकेंगे। संयुक्त मुख्य विस्फोटक नियंत्रक कार्यालय भोपाल डॉ.मोहम्मद इकबाल जफर अंसारी द्वारा इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए है।         आतिशबाजी विनिर्माण फैक्ट्री एवं आतिशबाजी की बिक्री के लिए परिसर 15 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। शेडों के बीच की दूरी 18 मीटर अनिवार्य रूप से हो। फूलझड़ी के शेड के लिए दूरी 9 मीटर निर्धारित की गई है।        इको के साथ कभी से अधिक ना हो। कमरों की दीवारें ढाई मीटर ऊंची और 60 मीटर चौड़ी होना चाहिए। लाईसेंस अनिवार्य होना चाहिए एवं प्रत्येक रासायनिक पदार्थ के लिए अलग 2 कमरे होना चाहिए। आतिशबाजी की दुकानों का स्वरूप         दिशा-निर्देशों के अनुसार दुकानों का निर्माण ईंट, पत्थर, कांक्रीट से निर्मित किया जाए और दुकान इस प्रकार से बंद और सुरिक्षत होगी, जिससे कि अप्राधिकृत व्यकित का प्रवेश प्रतिबंधित किया जा सके। दीपावली पर करें सुरक्षित भंडारण        दिशा निर्देश के अनुसार स्थाई अनुज्ञप्ति प्राप्त 2 आतिशबाजी की दुकानों के बीच में आवश्यक सुरक्षा दूरी 15 मीटर होनी चाहिए और 15 मीटर के दायरे में कोई भी ज्वलनशील पदार्थ की दुकान अथवा कार्य नहीं किया जाना चाहिए। दुकान में फायर वर्क जैसे रॉकेट, अनार, चकरी 300 किलोग्राम एवं चोरसा या चाईनीज पटाखे व स्पार्कल्स जिसमेें सुतली बम, लड़ी, फुलझड़ी आदि निर्धारित मात्रा से अधिक नहीं होना चाहिए। आतिशबाजी का प्रदर्शन अक्सर शादी, पार्टी के अवसर पर तथा स्टेडियम से करने के पूर्व जिला प्रशासन की अनुमति लेकर सुरक्षित स्थान पर ही आतिशबाजी की जाना चाहिए।       त्यौहार के दौरान आतिशबाजी के कब्जे और विक्रय के लिए अस्थाई दुकानों के आवंटन व निर्माण ऐसा करें कि एक दूसरे से कम से कम दुकानें 3 मीटर और सुरक्षित कार्य से 50 मीटर की दूरी पर रहे। यह ध्यान रखा जाए कि शेड का झुकाव एक दूसरे के आमने सामने नहीं हो। शेडों की सुरक्षित दूरी के बीच तेल से जलने वाले लैंप या गैस गैंस लैंप या खुली बत्तियों का उपयोग नहीं किया जाए। बिजली का उपयोग का भी इस प्रकार सावधानी से करें कि दीवार या छत पर उन्हें फिक्स किया जाए। प्रत्येक दुकानों के स्वीचों को दीवारों पर अच्छी तरह से सुव्यवस्थित लगाया जाए। एक समूह में 50 से अधिक दुकानों का आवंटन न किया जाए।        दीपावली के समय आतिशबाजी के भंडारण में विशेष रूप से ध्यान रखे कि दुकानें निर्धारित आकार में ही रहे। दुकानों के बीच सुरक्षित स्थान पर किसी भी प्रकार का भंडारण न हो। दो आतिशबाजी की दुकानों के बीच 15 मीटर आवश्यक रूप से सुरक्षा दूरी रखी जाए।

बैतूल विधानसभा सीटों के लिए नाम निर्देशन के छठवें दिन जमा हुए 9 नामांकन बैतूल, 26 अक्टूबर2023           विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए नाम निर्देशन के छठवें दिन बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए 9 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन फॉर्म जमा कराए है। गुरुवार को सर्वश्री सुखदेव पॉंसे, श्री योगेश पंडाग्रेे, श्री हेमंत खंडेलवाल एवं श्री गंगा सज्जन उईके ने अपने नामांकन जमा कराये। 21 अक्टूबर से गुरुवार तक 14 उम्मीदवारों ने अपने नाम निर्देशन जमा कराए गए।        विधानसभा क्रमांक 129 मुलताई विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस की ओर से श्री सुखदेव पांसे एवं बसपा के लिए श्री इंदलराव खातरकर ने अपने नाम निर्देशन रिटर्निंग अधिकारी सुश्री तृप्ति पटेरिया के पास जमा कराए।        विधानसभा क्रमांक 132 घोड़ाडोंगरी के रिटर्निंग अधिकारी श्री राजीव कहार के पास श्री कालू सिंह कुमरे ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में श्रीमती गंगा सज्जन उईके ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से और श्री चुन्नीलाल धुर्वे ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपने नाम निर्देशन जमा कराया।          विधानसभा क्रमांक 130 अमला विधानसभा सीट के लिए गुरुवार को श्री योगेश पंडाग्रेे ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नाम निर्देशन जमा कराया। इसके साथ ही श्री मनोज मालवे ने कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में नाम निर्देशन जमा किया। उन्होंने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी श्री शैलेंद्र बड़ोनिया को जमा किया।         विधानसभा क्रमांक 131 बैतूल विधानसभा सीट के लिए भाजपा की ओर से श्री हेमंत खंडेलवाल ने और बहुजन मुक्ति पार्टी के श्री अलसिया सोलंकी ने अपने नाम निर्देशन जमा कराया। उन्होंने अपने निर्देशन फॉर्म रिटर्निंग अधिकारी श्री अभिषेक चौरसिया के पास जमा कराए।

Transcript Unavailable.

लौकी में होने वाले प्रमुख रोगों में में डाउनी मिल्ड्यू, पाउडरी मिल्ड्यू या चिट्ठा रोग, एंथ्रेकनोज व स्कैब और मोजेक रोग प्रमुख होते है।

लौकी की पांच बेहतरीन उन्नत किस्में अर्का बहार, अर्का गंगा, अर्का नूतन, पूसा संतुष्टि, पूसा संदेश और सम्राट से किसान साल भर खेती करके मुनाफा प्राप्त कर सकता है। यह सभी किस्में लगभग 56 से 160 दिनों में तैयार हो जाती है। इनकी पैदावार क्षमता भी अन्य सब्जियों के मुकाबले अधिक है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.