बैतूल विधानसभा सीटों के लिए नाम निर्देशन के छठवें दिन जमा हुए 9 नामांकन बैतूल, 26 अक्टूबर2023           विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए नाम निर्देशन के छठवें दिन बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए 9 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन फॉर्म जमा कराए है। गुरुवार को सर्वश्री सुखदेव पॉंसे, श्री योगेश पंडाग्रेे, श्री हेमंत खंडेलवाल एवं श्री गंगा सज्जन उईके ने अपने नामांकन जमा कराये। 21 अक्टूबर से गुरुवार तक 14 उम्मीदवारों ने अपने नाम निर्देशन जमा कराए गए।        विधानसभा क्रमांक 129 मुलताई विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस की ओर से श्री सुखदेव पांसे एवं बसपा के लिए श्री इंदलराव खातरकर ने अपने नाम निर्देशन रिटर्निंग अधिकारी सुश्री तृप्ति पटेरिया के पास जमा कराए।        विधानसभा क्रमांक 132 घोड़ाडोंगरी के रिटर्निंग अधिकारी श्री राजीव कहार के पास श्री कालू सिंह कुमरे ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में श्रीमती गंगा सज्जन उईके ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से और श्री चुन्नीलाल धुर्वे ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपने नाम निर्देशन जमा कराया।          विधानसभा क्रमांक 130 अमला विधानसभा सीट के लिए गुरुवार को श्री योगेश पंडाग्रेे ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नाम निर्देशन जमा कराया। इसके साथ ही श्री मनोज मालवे ने कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में नाम निर्देशन जमा किया। उन्होंने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी श्री शैलेंद्र बड़ोनिया को जमा किया।         विधानसभा क्रमांक 131 बैतूल विधानसभा सीट के लिए भाजपा की ओर से श्री हेमंत खंडेलवाल ने और बहुजन मुक्ति पार्टी के श्री अलसिया सोलंकी ने अपने नाम निर्देशन जमा कराया। उन्होंने अपने निर्देशन फॉर्म रिटर्निंग अधिकारी श्री अभिषेक चौरसिया के पास जमा कराए।