कल बैतूल आयेगे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

55 फीट ऊंचा रावण और 50 फीट कुंभकरण का विशालकाय पुतला दो मिनट में हुआ ढेर बैतूल। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार शाम को स्थानीय लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पहले शानदार आतिशबाजी की गई जिससे पूरा आसमान रंगीन हो गया। इसी बीच राम-रावण युद्घ का मंचन किया गया। इसके बाद भगवान राम ने अग्निबाण चलाया और देखते ही देखते 55 फीट ऊंचा रावण और 50 फीट कुंभकरण के विशालकाय पुतले धूं-धूं कर जलकर ढेर हो गए। पुतलों का दहन होते ही पूरा स्टेडियम जय-जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, समिति पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। इससे पहले शाम 5 बजे बैतूल गंज स्थित पंजाबी श्रीकृष्ण मंदिर से भगवान श्रीराम का विजय जुलूस निकला। भगवान राम के साथ लक्ष्मण और हनुमान जी भी थे। विजय जुलूस में श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के पदाधिकारी, महिलाएं, युवक-युवतियां, बच्चे और नगरवासी शामिल हुए। विजय जुलूस गंज क्षेत्र से होते हुए लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुंचा। युवाओं की टोली डांडिया करते हुए जुलूस के आगे-आगे चलते हुए सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही। विजय जुलूस के स्टेडियम पहुंचने पर वहां उपस्थित श्रद्घालुओं ने जय-जय श्रीराम के उद्घोष के साथ भगवान राम की आगवानी की। इससे पहले से ही स्टेडियम में शानदार रंगीन आतिशबाजी शुरू हो गई थी। हजारों लोग बच्चों और परिवार के साथ यहां पहुंचे थे। वे मंत्रमुग्ध होकर आतिशबाजी का आनंद उठाते रहे। स्टेडियम में राम-रावण युद्ध के मंचन को दिखाए जाने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। जिससे सीधा प्रसारण मैदान में किया जा रहा था। -- श्रीराम का राजतिलक आज-- दशहरा पर्व के साथ ही बुधवार को रामलीला का समापन होगा। रामलीला मंच पर रात्रि 9 बजे भगवान राम का राजतिलक किया जाएगा। इस मौके पर आम नागरिक भी भगवान राम का तिलक कर सकेंगे। समिति ने भगवान राम का राजतिलक करने के लिए नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Transcript Unavailable.