Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को उनके अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए विद्यालय स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम 18 से 25 नवंबर के बीच होंगे। इसको लेकर बीएसए ने सभी बीईओ को कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। यूनिसेफ के सहयोग से पावर एंजिल और बाल संसद के नेतृत्व में प्रत्येक बच्चे के लिए समानता और समावेशन थीम पर आधारित हर बच्चे के लिए हर अधिकार कैंपेन का आयोजन होगा। इस कैंपेन के अंतर्गत प्रत्येक दिवस प्रत्येक विद्यालय और केजीबीवी में अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मीडिया कैंपेन करते हुए वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार भी होगा। इन गतिविधियों में राज्य व केंद्र सरकार द्वारा बच्चों के लिए बनाए गए कानून की जानकारी दी जाएगी। इनके लाभ बताए जाएंगे।

Transcript Unavailable.

यूरिक एसिड का सबसे बढ़िया इलाज है थोड़ा सा मीठा सोडा खाने वाला सोडा एक चुटकी लेकर पानी में घोले और पी जाइए। आप नींबू पानी गुनगुना पानी में शहद डालकर पी सकते हैं। आप जितना हो सके संतरा, मौसम खाईए पाइनएप्पल खाईए जितना खट्टे चीज हो उतना आप खाइए। आप अपने खाने में अजवाइन का प्रयोग जरूर कीजिए दिन-दिन के खाने में, रात के खाने में नहीं। खाना जरूरत से कम खाइए, भरपेट खाना कभी नहीं खाना चाहिए। बाहर का खाना पूरी तरह बंद कर दीजिए फैक्ट्री का बंद फूड पैकेट फूड बंद कर दीजिए, दूध और दूध से बनी हुई चीज, एनिमल प्रोडक्ट पूरी तरह बंद कर दीजिए। सफेद चीनी सफेद दूध सफेद नमक सफेद मैदा यह सब खाना पूरी तरह बंद कर दीजिए। हरी पत्तियां कम से कम 50 ग्राम 100 ग्राम अपने खाने में शामिल कीजिए। खाना सुबह 8:00 बजे 9:00 के बीच में कर लीजिए और 7 बजे रात तक अपना डिनर समाप्त कर दीजिए। फिर कुछ भी मत खाइए।

Transcript Unavailable.

क्या आप जानते है कैकेयी की दासी मंथरा पिछले जन्म में कौन थी नहीं तो मैं आप को बताती है मैं पल्लवी श्रीवास्तव सीतापुर मोबाइल वाणी से अयोध्या वासियों को जब पता चला कि उनके प्राणप्रिय राजकुमार राम का राज्याभिषेक होने की बजाय उन्हें चौदह वर्ष के वनवास के लिए भेजा जा रहा है और इन सबके पीछे कैकेयी की दासी मंथरा का हाँथ है तो वे सब मंथरा पर कुपित हो गए और उन कुपित अयोध्या वासियों ने श्री लोमश जी से पूछा "प्रभु ! इस मंथरा का ही राम से विरोध क्यों है ? जबकि पशु-पक्षी, जड़, चेतन, वृक्ष आदि तक हमारे राम के प्रेमी हैं"। इस पर लोमश जी ने उत्तर दिया “यह मंथरा जन्मांतर में प्रहलाद की पौत्री तथा विरोचन की पुत्री थी। उस जन्म में भी इसका नाम मंथरा ही था। इसका छोटा भाई बलि जब माता के गर्भ में ही था, तब देवताओं ने छलपूर्वक ब्राह्मण का रूप धारण कर विरोचन से अपनी सारी आयु ब्राह्मणों को दान देने की प्रार्थना की। अतः दानी विरोचन ने अपना शरीर त्याग दिया। जिसके बाद दैत्य निराश्रित हो गए। वह मंथरा की शरण में गए। मंथरा ने उनको रक्षा का आश्वासन दिया। जिससे उत्साहित होकर शम्बर, मय, बाण आदि दैत्य युद्ध के लिए निकले, पर वे देवताओं से हार गए। तब मंथरा देवताओं पर भयंकर क्रोधित हुई और क्रुद्ध होकर उसने नागपाश के द्वारा समस्त देवताओं को बांध लिया। नारद जी ने देवताओं के ऊपर आयी इस विपत्ति को वैकुंठ स्थित भगवान नारायण के समस्त निवेदित की। भगवान विष्णु ने इंद्र को अमोघ शक्ति दी जिससे इंद्र ने ना केवल नागपाश के बंधन को काटा बल्कि उसी शक्ति से इंद्र ने मंथरा को मार कर बेहोश कर दिया। उस दिव्य शक्ति के प्रभाव से मंथरा का शरीर अपंग हो गया, वह कुब्जा-सी हो गई। दैत्य स्त्रियों ने भी पीछे से उसका बड़ा उपहास किया। मृत्यु के बाद अगले जन्म में वह उसी रूप में कश्मीर क्षेत्र में उत्पन्न हुई और भगवान विष्णु से प्रतिशोध लेने के लिए कैकई की दासी बन कर उसने रामराज्य की स्थापना में विघ्न डाला जिसकी वजह से वह सारे संसार में अपयश की भागी हुई।

Transcript Unavailable.

मैं पल्लवी श्रीवास्तव सीतापुर मोबाइल वाणी से आधार कार्ड आज हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है ज्यादातर कागजी कार्रवाई के लिए इसकी आवश्यकता पड़ती है। आधार कार्ड अपनी पहचान दिखाने, गैस सिलेंडर में नंबर लगवाने, सिम कार्ड से लेकर बैंक तक के कामों में अनिवार्य हो गया है। ऐसे में आधार कार्ड में दी गई जानकारी भी सही और अपडेट रहना जरूरी है। आधार कार्ड में ज्यादातर लोगों के फोटो, नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां पुरानी या गलत होने पर ठीक करवा सकते हैं। इसके लिए आधार केंद्र पर जाकर मामूली शुल्क जमा कर अपडेट करा सकते हैं। कई बार आधार केंद्र पर मौजूद कर्मचारी काम करवाने के एवज में या जल्द काम करवाने के नाम पर तय शुल्क से अधिक राशि की मांग करते हैं। तो आप 1947 नंबर पर काल करकर्मचारी की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा आधार के आफिशियल लिंक myaadhaar.uidai.in/file-complaint पर भी जाकर कर सकते हैं।

Transcript Unavailable.