गोरखपुर में बोले डीआईजी माफिया होंगे जेल में सजा के लिए पैरवी भी करेगी पुलिस

गोरखपुर। बड़हलगंज पुलिस ने धोखाधड़ी एवं कूटरचना करके दो पासपोर्ट बनवा लेने के आरोप में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त चन्द्र देव निषाद पुत्र जंगी निवासी कंसासुर थाना बडहलगंज का रहने वाला है।

2 दिन में नहीं हटे गोलघर गलियारे से अतिक्रमण तो जुर्माना लगाए रद्द करें आवंटन

अमरुतानी की बदलेगी सूरत अफसर के साथ निरीक्षण करेंगे कमिश्नर

चिलमापुर में 12 दिनों से सड़क पर नाली का पानी लोग परेशान

देवरहा बाबा के कहने पर कम वीर बहादुर सिंह ने खुलवाया था राम जन्म भूमि का ताला अब सत्य हुई भविष्यवाणी

211 विद्यार्थियों को मिला केंपस प्लेसमेंट एक को मिला 23.5 लख रुपए का पैकेज

अदानी लुलु मॉल और दीप एसोसिएट्स की सहमति एम ओ यू सी एम के सामने

गोरखपुर। NFIR के राष्ट्रीय महामंत्री नेता एम राघवैया,शिव गोपाल मिश्र और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी के आह्वान पर आज राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच NJCA के गोरखपुर के सयोजक विनोद राय और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के गोरखपुर के अध्यक्ष और सह संयोजक रूपेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज गोरखपुर मंडल के सभी जिलों के पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन गेट नंबर 1 पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ भवन के पास भूख हड़ताल पर बैठे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय और संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष कनिष्क गुप्ता ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विनोद राय ने कहा कि पुरानी पेंशन का मुद्दा आज राष्ट्र का सबसे ज्वलंत मुद्दा है,लेकिन वर्तमान की कर्मचारी विरोधी सरकार हमारे आंदोलन को कुचल कर हमारा हक मारना चाहती है, लेकिन हम चुप बैठने वाले नहीं हैं, हम पुरानी पेंशन के इस लड़ाई को सांस तक लड़ेंगे और अपने इस संवैधानिक हक को प्राप्त कर के ही मानेंगे । अपने संबोधन में सह संयोजक रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की हम परसों से हम बरसों से अपने सरकार से अपना संवैधानिक हक मांग रहे हैं यह गूंगी बहरी सरकार सुनने को तैयार नहीं है जहां जहां एनपीएस आग में झोंक दिया गया है वही सभी माननीयों जैसे मा० सांसद, मा० विधायक, मा० विधान परिषद सदस्य हमारे आईएएस आफिसर तथा सभी जजों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू है। हम सरकार से यह मांग करते हैं कि देश में वन नेशन वन पेंशन व्यवस्था लागू करे और व्यवस्थापिका की तरह कार्यपालिका में भी पुरानी पेंशन बहाल करें । वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि सरकार हमारे सब्र का इम्तहान ले रही है लेकिन अब कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया है और सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे। डिप्लोमा इंजिनियर संघ के अध्यक्ष अनिल किशोर पाण्डेय ने कहा की न्यू पेंशन स्कीम कैंशर के तरह है जो धीरे धीरे कर्मचारियों के भविष्य को निगल रहा है। विशिष्ठ बीटीसी संघ के तारकेश्वर शाही ने कहा कि सरकार हमारे हक के पैसे से अंबानी की झोली भर रही है। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष गोविंद जी महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल राजस्व अमीन संग्रह संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ल अनिल द्रिवेदी रेलवे के दीपक चौधरी देवेश सिंह अजय त्रिपाठी कौशल कुमार सिंह ईश्वर चन्द विद्यासागर आरडी सिंह धीरज सिंह लक्ष्मी श्रीवास्तव मोनू पाठक हरिकेश बहादुर निशांत यादव परमात्मा सिंह राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मीडिया प्रभारी अनूप कुमार अशोक पाण्डेय विशिष्ठ बीटीसी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्र पंचायती राज विभाग के अशोक सिंह सिंचाई विभाग के फुलई पासवान ओंकार नाथ राय रामधनी पासवान देवरिया जिले के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय निर्भय नारायण सिंह राजकुमार पाण्डेय महाराजगंज के महामंत्री कमलेश सिंह कुशीनगर के जिलाध्यक्ष प्रदुम्मन सिंह महाराजगंज शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष चंदन द्रिवेदी राम मिलन पासवान परमेशवर पासी सहित तकरीबन 200 कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।

Gorakhpur sahar ko viksit bharat sankalp yojna ke tahat 23 caror rupaye ke project diya gya