Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
अयोध्या जनपद के ब्लॉक तारुन परिसर स्थित पशु चिकित्सालय के पीछे और आसपास फैली झाड़ियां दे रही है खतरे को दावत । नहीं हो रही साफ सफाई
रुदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जुनेदपुर गांव में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ।भंडारे में 51 कन्याओं को सर्वप्रथम भोज कराया गया।यह आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किया गया।ब्रमदेव बाबा के सुप्रसिद्ध देव स्थल पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।इस भव्य भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
रुदौली। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, विधायक रामचंद्र यादव,एसडीएम अंशिका दीक्षित ने शिकायतों की सुनवाई की।अब्दुल गफ्फार पुत्र अब्दुल हई ने शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपने घरेलू विधुत कनेक्शन का भुगतान प्रति माह कर रहे है। 2 लाख 17 हजार 856 रुपए का बकाया बिल विद्युत विभाग ने भेज दिया है। एसडीएम अंशिका दीक्षित ने एसडीओ को कार्यवाही के निर्देश दिए।समाधान दिवस में कुल 80 मामले आये जिनमे से राजस्व,राशन कार्ड,विधुत विभाग,अवैध कब्जा,प्रधानमंत्री आवास, पैमाइश सहित अन्य जन समस्याएं रही।
अयोध्या जनपद अंतर्गत रुदौली क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव बाबा द्वारा एक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के गीतों को गया गया और गीतों के माध्यम से लोगों को समाज की कुरीतियों के बारे में समझाया गया जिसमें पुरानी परंपराओं के तहत एक धोबी गीत के माध्यम से ग्रामीणों को परंपराओं के बारे में बताया गया।
महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत शनिवार को बाबादीन मेमोरियल पब्लिक स्कूल चकपुरवा मवई में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में मवई थानाध्यक्ष आशा शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों द्वारा नारी सशक्तिकरण के विषय में बताया गया एवं , साइबर क्राइम के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया तथा छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर एवं आपातकालीन में मिलने वाली पुलिस सहायताओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।इस कार्यक्रम के तहत एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें नारी सशक्तिकरण मिशन के तहत लोगों को जागरूक किया गया और लोगों को नारी की महत्वता के विषय में बताया गया जिसमें स्कूल की छात्राओं ने भी हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।
टूटी हुई नाली में आए दिन अधिक जल भराव की वजह से तूफान पर आकर हर जगह कीचड़ फैल जाता है जिससे वहां रहने वाले तथा रास्ते से निकलने वाले सभी राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ता है
अयोध्या जनपद के विकासखंड तरुण अंतर्गत जाना बाजार में छुट्टा गोविंद से किसान परेशान है किसानों को फसलों को छूता को नष्ट कर रहे हैं ।ब्लॉक तारून के अधिकारियों सहित ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई । लेखपाल से शिकायत की गई । परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई ।
उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही नें शुक्रवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के साथ राम प्रेस यादव द्वारा खेतों में बोये गए श्रीअन्न सांवा और ज्वार की खेती का स्थलीय निरीक्षण किया, क़ृषि मंत्री नें राम प्रेस यादव से पूछा कि मूंग, सांवा और ज्वार की सहफसली खेती से क्या लाभ है पिछले दिनों क़ृषि बिभाग द्वारा रुदौली बिधायक रामचंद्र यादव के द्वारा किसानों में बुवाई के लिए निःशुल्क मिनी किट सांवा, कोदौ, ज्वार, बाजरा, मूंग आदि मोटे अनाज के बीज का वितरण किया गया था, इसके बाद मंत्री जी नें अतीक अहमद के खेत में कोदौ तथा नागेश्वर प्रसाद यज्ञसैनी के खेत में सहफसली उड़द एवं कुसुम तथा प्रधान नगरा राजेंद्र यादव के आवास पर गौ पालन पर चर्चा, सांवा, ज्वार और बाजरा की खेती देखी इसके बाद जलपान किया।
