अयोध्या जल पुलिस ने एक 12 वर्षीय किशोर की जान सरयू नदी में डूबते समय बचाई है । जिसके चलते आसपास के लोगों ने जल पुलिस को सहर्ष धन्यवाद व्यापित किया है
अयोध्या जनपद में अयोध्या पुलिस द्वारा लगातार लोगों को जागरूक करने का अभियान बड़े पैमाने पर चलाए जा रहा है ।
18 वर्षीय युवती जनपद अयोध्या से गुमशुदा हो गई है । जिसके संबंध में पुलिस ने अपना नंबर देकर गुमशुदा युवती के विषय में जानकारी प्रदान करने का आग्रह किया है ।
जिलाधिकारी अयोध्या नीतीश कुमार ने सरयू नदी सहित अन्य नदियों की साफ सफाई को लेकर बैठक का आयोजन किया । इस दौरान कई योजनाओं को चलकर सरयू नदी को साफ सुथरा करने के विषय में उन्होंने जानकारी प्रदान किया ।
अयोध्या जनपद के हनुमानगढ़ पर एक साधु की हत्या के मामले में नाबालिक सहित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इसकी जानकारी एसएसपी अयोध्या राजकरन नय्यर ने दी है ।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार से शुरू होगी । जिसमें जल्द से जल्द राम मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण करने सहित बिंदुओं पर चर्चा होगी। बैठक में एल&टी और टाटा के इंजीनियर सहित कर्मचारी मौजूद रहेंगे ।
रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जहां तेजी से चल रहा है वही अयोध्या में पर्यटकों को लुभाने के लिए मॉल ऑफ द अवध का उद्घाटन प्रभारी मंत्री शहीद नगर विकास मंत्री ने किया
अयोध्या मोबाइल वाणी से मैं प्रदीप कुमार आइए अयोध्या की एक बड़ी खबर पर प्रकाश डालते हैं । सरयू में अब चलेगा राम रथ, 24 अक्टूबर को होगा उद्घाटन अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले पर्यटकों को मिल रही सुविधा, दो जेट स्टीमर, तीन स्पीड बोट एक पैरा मोटर गोवा से पहुंची अयोध्या के गुप्तार घाट, 24 अक्टूबर को होगा उद्घाटन, संचालन के लिए गोवा से 10 सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची, 7500 से 8000 RPM में चलेगा जेट स्टीमर, राइडर को मिलेगी सुरक्षा की दृष्टि से लाइफ जैकेट, सरयू की धारा में फर्राटा भरेंगे जेट स्टीमर, राम रथ के नाम से जाना जाएगा जेट स्टीमर, सरयू में आनंद ले सकेंगे अयोध्या आने वाले पर्यटक ।
पक्ष विपक्ष कार्यक्रम के तहत इसराइल और हमास के बीच हो रहे युद्ध में मीडिया के कवरेज और भारत में मणिपुर की घटना के कवरेज के विषय में की गई टिप्पणी पर हमारी राय
अयोध्या जनपद के विकासखंड तारुन अंतर्गत ग्राम सभा जाना के रमजान अली पुत्र स्वर्गीय मुनीर शाह को प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है । जिसके लिए वह ब्लॉक स्थित कृषि केंद्र और ग्राम सभा में लगे पीएम किसान निधि योजना के कैंप में भी शिकायत कई बार कर चुका है । परंतु अभी तक इसका लाभ ग्रामीण को नहीं मिल पा रहा है ।
