जनपद अयोध्या के विकासखंड तारुन अंतर्गत ग्राम सभा जाना निवासिनी अंजू मोदनवाल पत्नी स्वर्गीय शिव मूरत मोदनवाल को प्रधानमंत्री किसान निधि योजना का लाभ कई प्रधान हो रहा था परंतु पिछले चार किस्तों में उन्हें इसका लाभ नहीं मिला है । जिसकी शिकायत विधवा महिला अंजू मोदनवाल ने ग्राम प्रधान सहित ब्लॉक के अधिकारियों से भी किया है । अंजू मोदनवाल अपने बच्चों के साथ किसी तरह अपना जीवन यापन कर रही हैं ।
अयोध्या जनपद के विकासखंड तारुन अंतर्गत ग्राम सभा जाना के निवासी पनील शर्मा को आवास का लाभ नहीं मिला है । आज भी अपने तीन सदस्यों के परिवार को किसी तरह खपरैल के मकान के नीचे रहकर गुजर बसर करने को मजबूर हैं । जबकि उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत वह कई बार ब्लॉक और ग्राम प्रधान से किया है । परंतु इसका लाभ अभी तक उन्हें नहीं मिला है
अयोध्या जनपद के गोसाईगंज टाउन एरिया में इस समय डेंगू का प्रकोप बहुत तेजी से फैला है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अस्पतालों में काफी भीड़ है इस मुद्दे को उठाते हुए दिनेश जायसवाल जी ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा इस पर कार्य भी किया जा रहा है परंतु इसके बावजूद भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं जो समस्या बनी हुई है
जनपद अयोध्या अंतर्गत ब्लॉक तारुन कार्यालय परिसर के पीछे बने पुराने जर्जर और निशप्रयोजन भवन दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। जिसकी ध्वस्तीकरण करना अति आवश्यक है ।
अयोध्या वाणी पर अयोध्या जनपद में सब्जियों के भाव ताकि आप लोग जब मार्केट में सब्जी लेने जाए तो आप ठगी का शिकार न हो और आपको सही दाम पर सब्जी मिल सके।
अयोध्या जनपद के गोसाईगंज टाउन एरिया में इस समय डेंगू का प्रकोप बहुत तेजी से फैला है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अस्पतालों में काफी भीड़ है इस मुद्दे को उठाते हुए दिनेश जायसवाल जी ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा इस पर कार्य भी किया जा रहा है परंतु इसके बावजूद भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं जो समस्या बनी हुई है
मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बाद भी अयोध्या के बीकापुर में बिजली की किल्लत बनी हुई है नवरात्र चल रहा है फिर भी कोई अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और बिजली मनमाने ढंग से देने की प्रक्रिया चल रही है
अयोध्या जनपद की ब्लॉक सोहावल में तथा ग्राम सभा सोखवां के मजरे ललकी पांडे के पुरवा में हर घर जल नल वालों ने पाइप डालने के बाद गड्ढ़ों की पटाई नही की जिसकी वजह से तमाम समस्याएं आ रही हैं। कभी भी उस गड्ढे में गिरकर बच्चे बूढ़े चोटिल हो सकते हैं प्रशासन का इस तरफ ध्यान नहीं है इसको दुरुस्त कराए जाने की जरूरत है।
जनपद अयोध्या के ब्लॉक सुहावल की ग्राम सभा सुखमा के आसपास हुआ दर्जन भर गांव में हर घर जनरल योजना के कर्मचारियों ने सड़कों
अयोध्या जनपद के विकासखंड तारुन अंतर्गत बनी गद्दोपुर गांव निवासी दलित राजेश पुत्र चंद्रभान आवास, शौचालय सहित लाभ से वंचित है । राजेश राजेश क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों के कान को साफ करते हैं । इसी से जीविका चलती है ।
