रुदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जुनेदपुर गांव में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ।भंडारे में 51 कन्याओं को सर्वप्रथम भोज कराया गया।यह आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किया गया।ब्रमदेव बाबा के सुप्रसिद्ध देव स्थल पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।इस भव्य भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
