उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही नें शुक्रवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के साथ राम प्रेस यादव द्वारा खेतों में बोये गए श्रीअन्न सांवा और ज्वार की खेती का स्थलीय निरीक्षण किया, क़ृषि मंत्री नें राम प्रेस यादव से पूछा कि मूंग, सांवा और ज्वार की सहफसली खेती से क्या लाभ है पिछले दिनों क़ृषि बिभाग द्वारा रुदौली बिधायक रामचंद्र यादव के द्वारा किसानों में बुवाई के लिए निःशुल्क मिनी किट सांवा, कोदौ, ज्वार, बाजरा, मूंग आदि मोटे अनाज के बीज का वितरण किया गया था, इसके बाद मंत्री जी नें अतीक अहमद के खेत में कोदौ तथा नागेश्वर प्रसाद यज्ञसैनी के खेत में सहफसली उड़द एवं कुसुम तथा प्रधान नगरा राजेंद्र यादव के आवास पर गौ पालन पर चर्चा, सांवा, ज्वार और बाजरा की खेती देखी इसके बाद जलपान किया।
