उप खंड सोहावल की विद्युत आपूर्ति 27 कर्मियों के बलबूते चल रही है। नगर पंचायत खिरौनी सहित रौनाही, मंगलसी, जगनपुर,आर एल, रेलवे जैसे फीडरो की अलग अलग पारेषण लाइने है इनकी आपूर्ति में लगभग 12 लाइन मैन 15 संविदा कर्मी मौजूद है हर लाइन मैन की निगरानी में इतने ही इनके सहायक कार्य कर रहे है। उप मंडलीय अभियंता मनोज कुमार यादव ने बताया कुछ महीने पहले दो घटनाओं की बात सामने आई थी जिन्हे लेकर विभागीय मदद होना बताया जा रहा है।

ग्रामीण घटना की जानकारी कुमारगंज पुलिस सहित फायर ब्रिगेड मिल्कीपुर को दिया सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र मिल्कीपुर के प्रभारी नितेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों दीपक सोनकर, संदीप भट्ट, सतपाल, विकास चौधरी व अविनाश यादव की टीम छोटे अग्निशमन संयंत्र के साथ मौके पर पहुंच गई किंतु छोटा अग्निशमन संयंत्र यांत्रिक खराबी के चलते नहीं चल सका। इसके बाद तत्काल फायर स्टेशन से बड़ा अग्निशमन वाहन मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों के सहयोग से फायर कर्मियों ने भीषण आग को बुझाने में सफलता प्राप्त की। किंतु जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक व्यवसाई के घर में रखा खाद्यान्न एवं चार टिन रिफाइंड सहित गृहस्थी के सामान और महिलाओं के जेवरात व घर में रखें 60 हजार रुपए नकद भी जलकर राख हो गए।

Transcript Unavailable.

यज्ञाचार्य शतींद्र प्रकाश शास्त्री मंत्री आर्य समाज रुदौली ने वैदिक रूप से यज्ञ कराते हुए श्रद्धांजलि दी ।यज्ञ के पुरोहित दिवंगत कार्य सेवक के सुपुत्र संजय कुमार कसौधन व संदीप कुमार कसौधन थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शतींद्र प्रकाश शास्त्री ने कहा कि कि राम अचल गुप्ता का बलिदान व्यर्थ नहीं गया सभी कार्य सेवकों की इच्छा के अनुरूप अयोध्या में विराजमान श्री रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।कहा की कार सेवकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि मंदिर निर्माण से मिलेगी है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के रक्त रंजित इतिहास के बाद आज हिंदुओं को श्री राम लला सरकार के अलौकिक मंदिर के दर्शन करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा ।

कथाव्यास ने कहाकि भगवान केवल भाव के ही भूखे होते हैं। भगवान श्री कृष्ण जब विदुर जी के घर आते हैं तो विदुरानी घर पर थी और विदुर जी बाहर जाकर कुछ प्रभु के लिए लेने गए थे। इस बीच अपने आराध्य को सामने पाकर विदुरानी भाव विह्वल हो जाती हैं। ऐसे में घर में रखे पांच केले प्रभु के सम्मुख परोसती हैं लेकिन केला कूड़े में फेंक देती हैं और छिलके थाली में रखती हैं। भगवान बड़े प्रेम से छिलके खाते हैं और केले के स्वाद की तारीफ करते हैं। यही है भगवान का अपने भक्त के लिए प्रेम और ऐसे ही भक्तों के लिए भगवान अवतार लेते हैं । कथाव्यास ने मैत्रेयी महाराज और विदुर जी के बीच हुई वार्ता की चर्चा करते हुए कहाकि भगवान ने यह दुनिया क्यों बनाई,यह तो भगवान की महिमा है और वही जाने, लेकिन यह दुनिया एक नाटक है और हम इसके पात्र, जिसकी कमान ईश्वर के हाथ में है। सुख-दुख मनुष्य के कर्म और भाग्य का फल है।

कार्यशाला के मुख्य संरक्षक कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि फसल सुधार के लिए ऊतक संवर्धन को सबसे कुशल तकनीक माना जाता है। बड़े पैमाने पर पौधों के गुणन के लिए पादप ऊतक संवर्धन तकनीक का व्यापक रूप से उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पादप ऊतक संवर्धन का उपयोग किसी पौधे के आनुवांशिक संशोधन या बस उसकी उपज बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। अधिष्ठाता डा. संजय पाठक ने बताया कि पादप ऊतक संवर्धन तकनीकें पादप प्रसार, रोग उन्मूलन, पादप सुधार और द्वीतीयक म्टाबोलाइट्स के उत्पादन के क्षेत्र में प्रमुख औद्योगिक महत्व बन गई हैं। उन्होंने बताया कि ऊतक के छोटे टुकड़े का उयोग एक सतत प्रक्रिया में सैकड़ों और हजरों पौधों का उत्पादन करने के लिए किया जा सकता है। कार्यक्रम का आयोजन नाहेप के वित्तीय सहयोग से किया गया। कार्यशाला का संयोजन डा. कुलदीप पांडेय व डा. जगवीर सिंह ने किया।

सोहावल विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुरग्रट के चार किसानों को मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत पंप सेट व हाऊज अनुदान मिलने पर कृषकों के चेहरे खिल उठे। जिसका ऑनलाइन अनुमोदन रामपुरग्रंट के प्रधान दुर्गा प्रसाद निषाद ने कराया था। दुर्गा प्रसाद निषाद ने बताया बीते माह लाभार्थी महेश पुत्र छबिलाल,परमेश्वर पुत्र सुकाई,शिव शंकर पुत्र राम प्रकाश निवासी रामपुर ग्रट व गुड्डा पत्नी महेश कुमार निवासी करेरु,का मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत सिंचाई के अभाव में सूख रही फसलो के लिए पंप सेट व हाउज अनुदान मिलने के लिए ऑनलाइन कराया था। जिन्हें मंगलवार को विभाग में उपलब्ध करा दिया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बेरोजगार लोगों के लिए सुनहरा अवसर सुनते रहिए अयोध्या मोबाइल वाणी पर रोजगार समाचार