घर का चूल्हा जलाने के लिए पेड़ पर लकड़ी तोड़ने चढ़े 35 वर्षीय व्यक्ति की गिरने से बुरी तरह घायल हो गया। जिसे लोगों ने स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। शुक्रवार को तारुन थाना क्षेत्र पारागरीबशाह निवासी फयाराम पुत्र सीताराम घर के पास स्थित बाग में सुबह के समय सूखी लकड़ी तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। अचानक संतुलन बिगड़ जाने के चलते जमीन पर नीचे गिर गया। जिसके चलते शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। सूचना पर परिवार वालों सहित ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल से सीएचसी तारुन ले गए। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वालों ने बताया हालत चिंताजनक बनी हुई है।
डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के एक विशेष सामूहिक दुर्घटना सुरक्षा बीमा लेकर आया है जिसमें वर्ष में महज ₹399 की प्रीमियम के साथ लाभार्थी का ₹1000000 का बीमा होगा 1 साल खत्म होने के बाद अगले साल यह बीमा रिन्यू करवाना होगा इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक या किसी डाकघर से लाभ लिया जा सकता है । आज इस बीमा योजना को अयोध्या जनपद में गति देने के लिए मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर एच के यादव ने अयोध्या जनपद के आई पी पी बी मैनेजर चेतन जायसवाल, अयोध्या के सहायक डाक अधीक्षक हरिमोहन सिंह डाक निरीक्षक, राजेश्वर दूबे, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, के साथ बैठक किया साथ ही इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एवं टाटा ए आई जी का पोस्टर भी जारी किया । इस दौरान श्री यादव ने उक्त जानकारी देते हुए यह भी बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक और टाटा एआईजी व बजाज कम्पनी के मध्य हुए एक एग्रीमेंट के तहत 18 से 65 वर्ष आयु के लोगों को यह सामूहिक दुर्घटना बीमा सुरक्षा मिलेगी जिससे इसके तहत दोनों प्रकार की बीमा कवर में दुर्घटना से मृत्यु अस्थाई या आंशिक पूर्ण अपंगता विच्छेद या पैरालाइज होने पर 1000000 रुपए का कबर मिलेगा साथ ही साथ इस बीमा में दुर्घटना से हॉस्पिटल में भर्ती रहने के दौरान इलाज हेतु ₹60000 तक का खर्च और ओपीडी में ₹30000 तक का क्लेम मिलेगा साथ ही ₹399 के प्रीमियम बीमा में उपरोक्त सभी लाभों के अलावा दो बच्चों की पढ़ाई के लिए एक लाख तक का खर्च 10 दिन अस्पताल में रोजाना 1000 खर्च किसी अन्य शहर में रह रहे परिवार हेतु ट्रांसपोर्ट का ₹25000 तक का खर्च और मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए 5000 तक मिलेगा पंजीकरण के लिए लोग अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क कर सकते हैं इसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को कवर करने हेतु इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा मिशन सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा । इस बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए शाखा प्रबंधक सुधीर वर्मा के 9953101884 चेतन जायसवाल 7017430235 से ले सकते हैं ।
1 नवंबर से शुरू हुए धान क्रय केंद्र तारुन पर अभी तक तीन किसानों विजय कुमार, पवन कुमार व दीपक कुमार ने तौल कराया है। जिसमें कुल 80 कुंतल 400 ग्राम धान की खरीदारी हुई है। मौके पर पहुंचे क्रय केंद्र पर शुक्रवार को क्षेत्र के प्रगतिशील किसान ककोली निवासी विष्णुदेव वर्मा, सराय शेख निवासी जितेंद्र सिंह व बेलगरा निवासी मनीष श्रीवास्तव व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। विपणन निरीक्षक विवेकानंद सिंह ने बताया कि किसानों को बिक्री करने में कोई दिक्कत ना हो। इसके लिए सरकारी धान क्रय केंद्र पर किसानों को मिलने वाली सारी सुविधाएं देने के साथ-साथ पूरी तैयारी की गई है।
सी एच सी सोहावल में कथित भ्रष्टाचार को लेकर कर्मचारियों में चल रहा आपसी गुटबाजी का सिलसिला थमता नजर नही आ रहा। इसे लेकर पिछले वर्षो में अब तक तीन प्रभारियों की कुर्सी छिन चुकी है। नवागत प्रभारी प्रेम चंद पर भी केंद्र की एक महिला कनिष्ठ सहायक ने आरोपों की झड़ी लगाकर सी एम ओ से न्याय की गुहार की है। मामले की जांच के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बी एन यादव की अध्यक्षता में विभाग के तीन सदस्यो की टीम गठित कर दी गई है। उपकेंद्रो सहित केंद्र से प्रशव कराने वाली प्रसूताओं के भुगतान में देरी, कर्मचारियों का समय से वेतन मानदेय आदि का न निकालना, सफाई, सुरक्षा खरीददारी, आदि जैसे विभागीय भुगतान में कमीशन बाजी सहित फर्जी उपस्थिति और भुगतान को लेकर चिकित्सक और लिपिक वर्ग यहां लंबे समय से आमने सामने है। अपने उत्पीड़न की बात करते हुए कनिष्ठ सहायक किरन सिंह ने सीएमओ को शिकायतो का पुलिंदा सौप कर न्याय मांगा है।
मवई ब्लाक का मामला
रहस्यमय बीमारी से आधा दर्ज भैंस की मौत मवई ब्लाक के नेवाजपुर गांव का मामला
विकासखंड तारुन की ग्राम पंचायत रौहारी मजरे कतकौली में एक माह पूर्व मनरेगा से इंटरलॉकिंग,नाला व पटिया का करीब 150 मीटर लंबा कार्य वित्तीय वर्ष 2022-23 में लगभग साढ़े सात लाख रुपए से सितंबर माह में बन गया था। करीब 15 से 20 दिन बाद ही नाले पर रखी पटिया आधा दर्जन जगहों पर टूट गई। जिससे ग्रामीण के लिए खतरा का सबब बनने के साथ ही आने जाने में भी काफी दिक्कतें हो रही है। रामगुलाम वर्मा, रामनयन वर्मा, अच्छेलाल जायसवाल, मथुरा प्रसाद वर्मा, ओमप्रकाश, सनी कुमार आदि ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के समय से ही ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी की मिलीभगत से ठेकेदार ने सरकारी धन के बंदरबांट करने के चलते निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्चधिकारियों से करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया है। एडीओ पंचायत तारुन उमाशंकर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Transcript Unavailable.
बीकापुर में नगर और ग्रामीण को मिलाकर दो विद्युत उपकेंद्रों पर 32 संविदा कर्मी कार्यरत हैं, वही केवल तीन सरकारी लाइनमैन कार्यरत है। विद्युत उपकेंद्र बीकापुर के अवर अभियंता शैलेश यादव ने बताया कि बीकापुर ग्रामीण उपकेंद्र पर 26 संविदा कर्मी तैनात जिनमे दो कंप्यूटर ऑपरेटर की पद पर काम करते हैं। वहीं नगर में 06 संविदा कर्मी नगर की विद्युत आपूर्ति के संचालन के लिए हैं। संविदा कर्मी फील्ड में लाइन की देखभाल करते हैं सरकारी लाइनमैन बरखुराम ,पवन मौर्य, सियाराम तीनों लाइनमैन मिलकर चार फीडर चलते हैं। संविदा लाइनमैन कर्मियों की मानदेय (आई टी आई)किए हुए कुशल का 11102 रुपए है जबकि अकुशल 9042 रुपए मिलते हैं। बताते हैं कि संविदा लाइनमैन कर्मियों की ड्यूटी 8 घंटे की होती है लेकिन विभाग के द्वारा 24 घंटे की ड्यूटी ली जाती है।
कंपोजिट विद्यालय अख्तियारपुर की प्रधानाध्यापिका सरोजनी देवी ने बताया कि परीक्षा में शामिल छात्रों को प्रश्नपत्र और ओएमआर सीट दी गई। उत्तर के लिए दी गई ओएमआर सीट में प्रश्न के उत्तर भरने का तरीका अध्यापकों ने छात्रों को समझाया।खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत ने बताया की शिक्षा क्षेत्र रुदौली 475 और मवई 550 छात्र शामिल हुए है।
