तीन दिवसीय को नव निर्माण मंदिर मां काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ को लेकर,बृहस्पतिवार व शुक्रवार को दो दिन रूदौली विधान सभा क्षेत्र के गुजरान हरौरा में धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। दर्जनों किशोरी महिला पुरुष श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल थे।

रूदौली तहसील क्षेत्र के विनियमित क्षेत्र में चकमार्ग पर प्लाटिंग किए जाने की शिकायत डीएम से की गई है। जिलाधिकारी से की गई शिकायत में कहा गया है की शहर का वार्ड कृष्णा नगर ग्राम गोगावा के राजस्व गांव पर बसा है।गोगावा विनियमित क्षेत्र में सहामिल है। ग्राम गोगांवा की गाटा संख्या 136 चक मार्ग पर भूमाफियाओं ने हल्का लेखपाल की मिली भगत से बिना वैध नक्शा पास कराए पूरे चक मार्ग पर प्लाटिंग कर दिया है।गोगावां निवासी विक्रमपाल यादव ने अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालो की जांच कराकर कार्यवाही की मांग डीएम से की है।

तहसील क्षेत्र सोहावल के हाजीपुर बरसेंडी गांव में स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दीनदयाल राजकीय आश्रम परिषद विद्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आज दोपहर में इस विद्यालय का निरीक्षण करने पर मौके पर ना तो प्रिंसिपल नमिता श्रीवास्तव मिली और ना ही अधीक्षक हमेशा नदारद रहने वाले विकास श्रीवास्तव। गेट पर मौजूद होमगार्ड ने बताया की प्रधानाचार्य आज जिला मुख्यालय गई है तथा विकास श्रीवास्तव 10 15 दिनों में एकाद बार ही आते हैं, वह भी घंटे दो घंटे के लिए जिससे इस विद्यालय का शैक्षिक वातावरण व खानपान बिगड़ गया है। कई छात्रों के अभिभावकों ने बताया की बच्चों के दाल व सब्जी में पानी तथा मिलावटी व बनावटी दूध पिलाया जाता है। छात्रों को पर्याप्त मात्रा में साबुन, तेल, मंजन, कपड़े भी नहीं उपलब्ध कराए जाते। ठंड का सीजन शुरू हो जाने के बावजूद अभी तक छात्रों को गर्म कपड़े व कंबल आदि उपलब्ध नहीं कराए गए। इन सभी कारणों से छात्रों व अभिभावकों में व्यापक असंतोष व्याप्त है जिसका विस्फोट कभी भी हो सकता है। इस बारे में जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया की नए शासनादेश के चलते विद्यालय की सर्वे-सर्वा प्रधानाचार्य ही हो गई है। आज वह क्यों नहीं थी तथा बच्चों को मिलने वाले भोजन व दूध में भ्रष्टाचार करने की जांच कराई जाएगी।

सीओ सतेंद्र भूषण त्रिपाठी शुक्रवार को बार एसोसिएशन के धरना प्रदर्शन स्थल पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली देवेंद्र सिंह के साथ पहुंचे। सी ओ ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की अधिवक्ता अखिलेश अवस्थी के थाना बाबाजार दर्ज मुकदमे को रुदौली सर्कल से हटकर अन्यत्र विवेचना स्थानांतरित कराने का आदेश जल्दी ही जायेगा। बहन का पुनः मेडिकल कराने के लिए 8 नवंबर की तिथि तय करते हुए मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है। अधिवक्ता थाना बाबा बाजार के विवेचक को आगे की विवेचना करने से रोक दिया गया है।कहा विवेचना स्थांतरित होने के बाद पुलिस साक्ष्य संकलन कर कार्यवाही करेगी।अधिवक्ता की माग पर सुरक्षा दिए जाने भी आश्वासन दिया। कहा कि पुलिस और अधिवक्ता आमजन के हितों के लिए काम करते हैं। हमेशा पुलिस का सहयोगात्मक रवैया रहता है।उन्होंने अधिवक्ता अधिवक्ताओं सेधरना प्रदर्शन समाप्त करने की अपील भी की। बार अध्यक्ष हरि नारायण यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया की क्षेत्राधिकार रुदौली के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया है।शनिवार को आम सदन की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।इस मौके पर महामंत्री संतोष पाण्डेय, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश,राम भोला तिवारी, कुलभूषण यादव,कमरुद्दीन अहमद,रवींद्र तिवारी,अनिल मिश्र,अब्दुल जब्बार,कुलभूषण यादव,मो0 फ़हीम खान,वेद प्रकाश तिवारी,इंद्र सेन मिश्र,प्रमोद दिवेदी,अब्दुल हई खान,गोरखनाथ तिवारी ने संबोधित किया।

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हाजीपुर बरसेंडी के साथ से आईटीआई बरसेंडी सोहावल को जोड़ने वाली कच्ची सड़क पर विधायक निधि से इंटरलॉकिंग का निर्माण हो रहा है, जिसमें जमीन बिना समतल किया एजिंग लगाई जा रही है वह भी अव्वल की जगह पीली ईंटों से, निर्माण कार्य में जुटे कारीगर व लेबरों ने बताया मुझे जो सामग्री मिली है उसी से निर्माण कराया जा रहा है, इस बारे में इस बारे में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के संबंधित अवर अभियंता सचिन पटेल ने कहा कि डेंगू होने के कारण अस्पताल में भर्ती था अब डिस्चार्ज हुआ हूं इसीलिए काम पर नहीं जा सका l इस बारे में जानकारी देते हुए रालोद के प्रदेश महासचिव विश्वेश्वर नाथ मिश्रा सुड्डू ने बताया कि करोडो रूपये खर्च कर आईटीआई का भवन बना लगभग एक साल के बाद बडी मुश्किल से इंटर लाकिंग सड़क बन रही है उसपर घटिया सामग्री से सड़क बना खानापूर्ति किया जाना सरकार के धन की बंदर बाट, की जा रही है। कितने दिन सड़क सही रह पाएगी उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इस प्रकरण में जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी।

भरत कुंड महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को रामकुंड से भरतकुंड तक भरत मिलाप यात्रा निकाली गई और प्राचीन भरत मंदिर नंदीग्राम पर राम भरत मिलाप कार्यक्रम संपन्न हुआ। रामकुंड स्थान इसके बारे में कहा जाता है कि यहीं पर 14 वर्षों के बाद वनवास से लौटने पर भगवान राम और उनके सहयोगी पुष्पक विमान से उतरे थे । इसी स्थान पर भगवान राम लक्ष्मण सीता आदि का पूजन संपन्न हुआ तथा यात्रा आरंभ हुई। इस भरत मिलाप यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं ,पुरुष ,बच्चे बड़े उत्साह से शामिल हुए भक्ति गानों की धुन पर थिरकते हुए रथ पर सवार प्रकृति यादव और सुजीत कुमार की टीम द्वारा बनाई झांकी में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, सुग्रीव, अंगद और नल नील की जयकार बोलते हुए यह धार्मिक यात्रा करीब 1:30 बजे नंदीग्राम पहुंची यहां पर समाधि में लीन भारत जी को हनुमान जी महाराज ने भगवान राम के आने की सूचना जा करके दी इसके बाद अत्यंत मार्मिक, अद्भुत और अलौकिक राम भरत मिलाप का मंचन हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह भरत कुंड महोत्सव के सभी कार्यकर्ता , उपस्थित सभी संत महंत आदि रो पड़े ऐसा लगा कि त्रेता युग का यह महत्वपूर्ण प्रसंग पुनः जीवंत हो उठा और संपूर्ण भरत कुंड परिक्षेत्र भगवान श्री राम की जय महात्मा भरत जी महाराज की जय जयकार से गूंज उठा। यात्रा में राम कुंड पर कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता शैलेंद्र पाण्डेय मोनू और पत्रकार संतोष पांडे रहे। इस यात्रा में प्रमुख रूप से प्राचीन भारत मंदिर के पुजारी अरविंद दास, भरतकुंड महोत्सव अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, मुख्य व्यवस्थापक सभासद रामकृष्ण पांडेय, संस्थापक सचिव अम्बरीष चंद्र पांडेय , रीता तिवारी, शोभा यात्रा प्रभारी रीता शर्मा, काजल पाठक, अनीता सिंह, प्रियंका शर्मा, आचार्य राधेश्याम शुक्ल, सत्य प्रकाश दुबे, अश्वनी तिवारी, अनुराग पांडे, शुभम शर्मा, राजेंद्र पांडे, शुभम पांडे, रश्मि सिंह, दिवाकर, दीपक दूबे, माला, राखी, मीरा, शालू, लक्की आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें विषय पर देवबक्श बलदेव स्मारक महाविद्यालय, हनुमानगंज सरूरपुर के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। यह जागरूकता सप्ताह कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाया जा रहा है। छात्रों ने हाथ में तख्ती लिए भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना है-हमें ये अभियान चलाना है, आवाज उठाओ-भ्रष्टाचार मिटाओ, देश को आगे बढ़ाना है तो भ्रष्टाचार मिटाना है आदि के लिखे स्लोगन से रैली निकालकर भ्रष्टाचार के प्रति लोगों को जागरूक किया। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डा. साधना सिंह ने छात्र- छात्राओं से अपील किया कि वे बुराईयों से दूर रहे और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करें। उन्होंने कहा कि हम सभी एक साथ मिलकर ही भ्रष्टाचार को खत्म कर सकते हैं। महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डा. विभा परिहार ने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि पैसा लेना और पैसा देना दोनों ही अपराध है। इस देश से भ्रष्टाचार तभी खत्म होगा जब हम पैसा देने पर पाबंदी लगाएंगे और इसकी शिकायत करेंगे। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. आनंद सिंह, डा. राजेश सिंह सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विद्युत उपकेंद्र मिल्कीपुर से संचालित मंजनाईं फीडर 11 हजार लाइन पर अलीपुर खजुरी में हुए फाल्ट को ठीक करने के लिए संविदा लाइनमैन के सहायक 55 वर्षीय भगवान दास की मौत हो गई थी। जिसके बाद अखिल भारतीय तिवारी कांग्रेस पार्टी द्वारा मिल्कीपुर के खानपुर गांव में शुक्रवार को शोक सभा आयोजित कर मृतक सहायक को श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी युवा मंच के अध्यक्ष दिव्यांशु सिंह द्वारा मृतक के परिवार के साथ सुख-दुख में हमेशा खड़े रहने की बात करते हुए हर संभव उनकी मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं है ऐसे में परिवार का भरण पोषण होना असंभव सा हो गया है। मृतक की कमाई से ही परिवार का भरण पोषण हो रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि बीते 20 वर्षों से मृतक भगवान दास विद्युत विभाग में लाइनमैन सहायक के रूप में कार्य कर रहे थे। लेकिन विद्युत विभाग द्वारा उनके परिवार को केवल डेढ़ लाख रुपए देकर पीछा छुड़ा लिया गया। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष देश दीपक तिवारी, सतीश सिंह, सुरेश सिंह, रमेश चंद्र शुक्ला, योगेंद्र सिंह, शिवांशु सिंह बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

सोहावल विकासखंड क्षेत्र के बड़ागांव निवासी किसान राजकुमार यादव की पुत्री प्रियंका यादव प्राथमिक विद्यालय बिहार प्रदेश के (गया) जनपद में मिली तैनाती। शिक्षिका के पद हुए सलेक्शन से परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिक्षिका प्रियंका यादव के भाई रजनेश यादव ने बताया बीते सप्ताह बीटीएसई की परीक्षा में बहन प्रियंका यादव के उत्तीर्ण होने का रिजल्ट आया था।जिसको बिहार के प्रौद्योगिकी विभाग के सहप्रभारी मंत्री माननीय इसराईल मंसूरी ने जॉइनिंग लेटर दिया और गया जनपद में तैनाती मिली।प्राथमिक विद्यालय में तैनाती मिलने पर दीदार अब्बास प्रधानाचार्य सुरेंद्र गोस्वामी, उमेश यादव,पूर्व प्रधान राजेंद्र गोस्वामी,दीपू यादव,सहदेव गोस्वामी,जुनेद आलम,व उमाशंकर गोस्वामी ने खुशी व्यक्ति की है।

ब्लाक बीकापुर के चुनाव अधिकारी  बनाये गए एडीओ एस टी मनीष शुक्ला की निगरानी में समिति के सचिव की मौजूदगी में सोहावल के हाजीपुर बरसेण्डी समिति से अनिल कुमार शुक्ला,रामकल्प पाण्डेय, बीकापुर समिति से शिवशंकर, सुमित्रा देवी व मिल्कीपुर से नीलम सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसमें कोई प्रतिद्वंद्वी नही होने से सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इस अवसर पर कृष्ण कुमार पाण्डेय"खुन्नू पाण्डेय" गिरीश पाण्डेय" डिप्पुल" भाजपा नेता व भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष इंद्र भान सिंह, राजेन्द्र गोस्वामी, पिरखौली प्रधान प्रतिनिधि कप्तान तिवारी, मोनू पाण्डेय,मोनू मिश्रा,अर्जुन सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।