उप खंड सोहावल की विद्युत आपूर्ति 27 कर्मियों के बलबूते चल रही है। नगर पंचायत खिरौनी सहित रौनाही, मंगलसी, जगनपुर,आर एल, रेलवे जैसे फीडरो की अलग अलग पारेषण लाइने है इनकी आपूर्ति में लगभग 12 लाइन मैन 15 संविदा कर्मी मौजूद है हर लाइन मैन की निगरानी में इतने ही इनके सहायक कार्य कर रहे है। उप मंडलीय अभियंता मनोज कुमार यादव ने बताया कुछ महीने पहले दो घटनाओं की बात सामने आई थी जिन्हे लेकर विभागीय मदद होना बताया जा रहा है।
