उपनिरीक्षक शेखर नाथ सिंह बताया कि की अब ठंड का मौसम आ गया है। कोहरे के धुंध के बीच सड़क पर वाहन चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। कोहरे में सफर सुरक्षित रहे इसमें यातायात नियमों का पालन तथा वाहनों के जरूरी उपरकरण का दुरुस्त होना बेहद जरूरी होता है। रिफ्लेक्टर की पट्टी, कोहरे में देगी सुरक्षा की गारंटी। उपकरण दुरुस्त होना बेहद जरूरी होता है। लोग सुरक्षित यात्रा करें इसे लेकर रौजागांव आलियाबाद रोड तिराहे पर उप निरीक्षक शेखर नाथ सिंह का0 अंशु तिवारी, का0 सन्तोष यादव, के साथ तिराहा चौराहे पर जिन वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे उन वाहनों मे रिफ्लेक्टर लगाया और वाहन चालकों से रिफ्लेक्टर लगवाने को कहा गया वहीं शेखर नाथ सिंह ने बताया कि कोहरे में निम्न सावधानी बरतें। - कोहरे में चलते समय वाहनों के रफ्तार पर पूरी तरह नियंत्रण रखना चाहिए। - सड़क पार करते समय दोनों तरफ देखकर ही आगे बढ़ें। - किसी भी चौराहे-तिराहे अथवा राजमार्ग पर स्थित कट प्वाइंट पर विशेष सावधानी बरतें। - वाहनों में रिफ्लेक्टर, हेड व बैक लाइट से लेकर फाग लाइट तक को दुरुस्त रखे। - बाइक सवार हेलमेट व चार पहिया चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। - वाहन चलाते वक्त मोबाइल से बात न करें। नशे का सेवन कर वाहन कत्तई न चलाएं।

स्कूल के प्रबंधक रामचंद्र श्रीवास्तव ने तहसील प्रशासन को चकमार्ग के अतिक्रमण की जद में आने की शिकायत तो की है मगर ग्राम पंचायत मजरुद्दीनपुर में तैनात राजस्व कर्मियों की घोर उदासीनता के चलते समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रबंधक रामचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील के आला अधिकारियों के समक्ष बच्चों की सुरक्षा के मददेनजर कई बार समस्या के समाधान के लिए निवेदन किया गया। मौके पर तहसील के अधिकारियों द्वारा मुआयना किया गया मगर इससे आगे कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। हालत यह है कि खजुरहट मिल्कीपुर मार्ग से कच्ची सड़क के जरिए 200 मी का सफर तय करना बच्चों के लिए कभी भी घातक साबित हो सकता है। स्कूली वाहन तो कई बार हिचकोले खाते हुए पलटते पलटते बचे हैं। चुके हैं। स्कूल प्रशासन ने एक बार पुनः स्थानीय प्रशासन से अतिक्रमण हुए चक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाने तथा स्कूल तक इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने की मांग की है। विद्यालय के प्रबंधक द्वारा शिकायत में बताया गया है कि खजुरहट मिल्कीपुर मार्ग से डडीवा तक सरकारी चकरोड से खड़ंजा गया हुआ है। जो नक्शे में 4 मीटर दर्ज है। लेकिन चक मार्ग से सटे कुछ चक स्वामियों द्वारा चकरोड को काटकर चक में मिला लिया गया है। विद्यालय के दर्जनों बच्चे स्कूल बस से आते जाते रहते हैं, जिससे कभी भी गाड़ी पलटने से हादसे की आशंका बनी हुई है।

तहसील क्षेत्र में 08 साधन सहकारी समिति संचालित है।विकासखंड मुख्यालय पर साधन सहकारी समिति बीकापुर में डीएपी 272 बोरी और यूरिया 598 बोरी खाद मौजूद है। प्रभारी सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया डीएपी 1350 रुपए प्रतिबोरी और यूरिया 267 रुपए प्रतिबोरी के दर से नगद और लोन सीमा तक स्वीकृत किसानों को बेची जा रही है। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता राम विचार वर्मा ने बताया की सभी 08 साधन सहकारी समितियों पर खाद मौजूद है किसानों को नगद और निर्धारित लोन सीमा तक खाद विक्रय करने के निर्देश सचिव को दिए गए हैं।

अयोध्या जनपद समेत दिल्ली एनसीआर उत्तराखंड उत्तर प्रदेश सहित कई जिलों में तीव्र गति से भूकंप के झटके महसूस किए गए भूकंप का केंद्र नेपाल रहा है।

सोहावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कटरौली में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास परम पूज्य महाराज श्रीराम कृष्ण तिवारी जी ने रुक्मिणी विवाह प्रसंग के बीच में बतलाया कि रुक्मणी लक्ष्मी स्वरुपा है। जिनको शिशुपाल जबरन हासिल करना चाहता था। लेकिन लक्ष्मी जी को कोई जबरन नहीं प्राप्त कर सकता। वह नारायण की है और नारायण की ही रहेंगी। इस दौरान श्रीकृष्ण और रुक्मणि विवाह उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। व्यास वेदी पर भगवान श्रीकृष्ण - रुक्मिणी एक दूसरे के गले में वर माला डाला। ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने पाव पूजन की रस्म निभाई। भगवान कृष्ण का विवाह महोत्सव देख श्रोतागण भाव विभोर हो उठे और पंडाल में श्रद्धालु विवाह गीत पर नाच उठे।

अयोध्या जनपद के नेवती गांव में जर्जर विद्युत तार को लेकर ग्रामीणों द्वारा उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई परंतु अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है

सपना नवंबर में दुबई में होने वाले वुमन ऑफ यूनिवर्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट में ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। सपना कनौसा कान्वेंट की छात्रा रही हैं और वर्ष 2001 में शादी के बाद ब्रिटेन चली गई थी। सपना तीन बेटों की माँ हैं और अकेले ही अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रशेखर के द्वारा वर्तमान में चल रहे संक्षिप्त पुनरीक्षण की विशेष तिथियो में जन समाज विद्यापीठ इंटर कॉलेज दिगंबरपुर में बूथ संख्या 63 व 64 का निरीक्षण करते हुए वर्तमान में फार्म 6, 7, 8 एवं वोटर लिस्ट दुरुस्त किए जाने की कार्यवाही का अवलोकन किया उपजिला अधिकारी सोहावल मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया दोनों बूथ पर 5 वा 7 फॉर्म प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बीएलओ को गंभीरता से सर्वे करते हुए 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाता को फार्म 6 से नाम जोड़ने हेतु, फार्म 7 से मृत व शिफ्टेड मतदाताओं को काटने हेतु तथा फॉर्म 8 से संशोधन हेतु अवगत कराने व प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया।जानकारी देते हुए एस डी एम ने बताया कोई भी मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप से स्वयं भी अपना पंजीकरण ऑनलाइन कर सकता है।

फैज़ाबाद मंडी में आज 6 नवम्बर को अनाज का भाव इस प्रकार रहा

भरतकुंड महोत्सव में चतुर्थ दिवस भक्ति गीतों के सिरमौर गायिका तृप्ति शाक्य भरत कुंड महोत्सव के मंच पर अपने प्रसिद्ध भजन कभी राम बनके कभी श्याम बनके, श्याम चूड़ी बेचने आया, सत्यम शिवम सुंदरम, मनिहारी का वेश बनाया और भरत जी पर भजनों को गाकर उपस्थित जैन समूह को झूमने और नाचने पर मजबूर कर दिया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखने के लिए दूर-दूर से लगभग 10,000 लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में एनसी जेड सीसी संस्कृति मंत्रालय से आई कलाकार, संगीता आहूजा की पूरी टीम राम भरत मिलाप के कार्यक्रम का भावपूर्ण मंचन कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया , चतुर्थ दिवस सी ओ बीकापुर राजेश तिवारी, एस ओ रतन कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।