कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण और किसानों की जागरूकता के लिए मवई ब्लाक में कृषि मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि गोष्ठी में सैकड़ो किसानों ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने कहा कि खेती-किसानी गांव का मुख्य व्यवसाय है।किसान वैज्ञानिक तकनीक का प्रयोग करके खेती को नया आयाम देने में जुटे हैं। आधुनिक टेक्नोलॉजी का लाभ उठाकर किसान प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं।उन्होंने पराली न जलाने की अपील किसानों से किया।उन्होंने कहा कि किसान भाई पराली न जलाए और वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई विधियों से उसका सदुपयोग करे।
राम नगरी मे डेंगू का डंक ले रहा अवाम की जान,जिम्मेदार मौन। हर घंटे हो रहा डेंगू पीड़ितों की संख्या में इजाफा। नगर निगम द्वारा डेंगू से निपटने के लिए बताये गए सारे प्रयास छलावा। छिड़काव करते भी नहीं दिखाई देते नगर निगम के कर्मचारी। जनपद में डेंगू के कहर से अवाम में कोहराम। हर एक अस्पताल में बड़ी तादाद में डेंगू पीड़ित देखे जा रहे हैं। ब्लड बैंकों में भी देखी जा रही तीमारदारो की लंबी कतारे। डेंगू पीड़ितों की बड़ी संख्या के चलते आम जनता तो दूर स्वास्थ्य और सुरक्षा मे तैनात कर्मियों का भी ढंग से नहीं हो पा रहा उपचार।
आमजन को बाल विवाह, बाल श्रम उन्मूलन हेतु चल रहे अभियान के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी। नमस्कार अयोध्या मोबाइल वाणी से मै संतोष यादव सभी श्रोताओं का स्वागत करता हूं ,महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी की योजनाओं की जानकारी बालिकाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं के बारे लाभप्रद जानकारी दी गई जैसे (1)प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, (2)मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, (3)अभ्युदय योजना, (4)मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, (5)निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना, (6)राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना के बारे में पंपलेट वितरित कर निरन्तर जागरूक किया जा रहा है साथ ही गली/मोहल्लों ,बाजारों, सडकों पर बेवजह घूम रहे लड़कों/शोहदों से पूछताछ कर बेवजह इधर-उधर न घूमनें की सख्त हिदायत दी गयी। वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए बताया गया कि किसी अन्जान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर न करें।यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करायें ।
भी देश का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित है। सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे। राष्ट्रों के प्रति उनके किए गए कार्याें काे सदैव याद किया जाएगा। उक्त बातें सांसद लल्लू सिंह ने श्रीभानु प्रताप वर्मा इंटर कॉलेज पलिया रिसाली, हनुमत नगर बाजार में सरदार पटेल की जयंती में समारोह को संबोधित करते हुए कहा। विशिष्ट अतिथि कबीर मठ के महंत उमाशंकर दास ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके याेगदान काे भुलाया नही जा सकता है। कार्यक्रम को प्रोफेसर डॉक्टर शैलेंद्र वर्मा रामचंद्र विवेक ब्रह्मचारी नंदलाल मोर्य प्रबंधक गोकरन नाथ वर्मा ने भी संबोधित किया। प्राधानाचार्य निर्मल वर्मा, प्रमाेद कुमार वर्मा, बरसाती द्वारा मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह समेत अन्य अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत-सम्मान किया। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम संग सरदार पटेल के जीवन पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामापुर रामयज्ञ वर्मा और संचालन मनसू भाई पटेल द्वारा किया गया। अंत में सांसद ने विद्यालय के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉपर छात्रों क्रमशः क्षितिज माैर्या, अदिती दूबे, शालिनी वर्मा, अंशिका विश्वकर्मा, अभिषेक माैर्य, विकास, अभय यादव काे स्मृति चिंह-प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विकासखंड तारुन की एक समिति ऐसी भी है। जो घोटाले की भेंट चढ़ जाने के चलते 15 वर्षों से बंद पड़ी है। मामला साधन सहकारी समिति जाना से जुड़ा है। शारदा दुबे, राजेश वर्मा, गोली यादव, अजीत कुमार, बबलू कुमार, महेश कुमार, भोला पांडे, श्याम जी यादव किसनों का आरोप है कि इसके बंद होने से बहुत परेशानी हो रही है। हम लोगों को स्थानीय बाजार मे औने पौने दाम में मजबूरन खाद बीज लेना पड़ता है। यदि सरकारी समिति से लेना है तो 10 किलोमीटर दूर चरावां जाना पड़ता है।
बीकापुर ब्लॉक के साधन सहकारी समिति पुहपी पर सोमवार को धान क्रय केंद्र की शुरुआत की गई. क्रय केंद्र पर धान बेचने आए पुहपी गांव के किसान गया प्रसाद तिवारी के साथ सचिव व सभापति ने तौल कांटे का पूजन कर धान खरीद की शुरुआत की इस मौके पर सचिव विशाल सिंह सभापति प्रेमनाथ तिवारी किसान सुखदेव तिवारी, शिवकुमार तिवारी व अंबिका प्रसाद मौजूद रहे. एडीओ सहकारिता विभाग रामविचार वर्मा ने बताया बीकापुर ब्लॉक में यह पहला क्रय केंद्र है जहां आज धान खरीद की शुरुआत की गई. सचिव विशाल सिंह ने बताया कि पहले दिन लगभग 50 कुंतल धान की तौल की जाएगी. क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों के लिए बैठने व जलपान की व्यवस्था साधन सहकारी समिति द्वारा की गई है।
1844: स्पेन ने डाेमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया. 1903: अमेरिका ने पनामा की स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की. 1943ः द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को साैंप दिया. 1949ः यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ.
विकास खंड के 56 गांव पंचायतों में अमृत सरोवरों की खुदाई, सौंदर्यीकरण को लेकर वर्ष भर खूब शोर मचा। बड़ी गांव पंचायतों में शामिल रही करीब 25 सरोवरों पर ग्राम प्रधानों ने खुदाई शुरू कराई लेकिन इन्हें मूर्ति रूप दे पाने में इन्हे पसीना आने लगा। कुछ को छोड़ कर ज्यादातर गांव पंचायतों में आधी अधूरी खुदाई कर कार्य बंद कर दिया गया। एक मात्र अमृत सरोवर हाजीपुर बरसेंडी तैयार हो पाया जिसका लोकार्पण मंत्री जी से कराकर विकास विभाग ने अपनी वाह वाही लूटी। बड़ी गांव पंचायतों में शामिल रौनाही के प्रधान प्रतिनिधि मेराज खान, मंगलसी के प्रतिनिधि राम चेत यादव, आदर्श गांव पंचायत सनाहा के अंबरीश पाण्डेय पिलखावा के सत्रोहन वर्मा जैसे अनेक प्रधानों की हिम्मत जवाब दे गई और इनके यहां शुरू हुआ अमृत सरोवरों का निर्माण आधा अधूरा रह गया पूछे जाने पर रौनाही के प्रतिनिधि मेराज कहते हैं विकास विभाग का मानक गांव पंचायत को लेकर दोहरा मापदंड रहा है कहीं कच्चा और पक्का दोनों तरह का काम दिया गया तो कहीं सिर्फ कच्चा काम और नाली पुलिया तक ही अमृत सरोवर सीमित रहे मनरेगा से बनने वाले इन अमृत सरोवरों में लगे मजदूरों की मजदूरी समय से नहीं मिली आज भी अनेक गांव पंचायत में अनेक मजदूर ऐसे हैं जिन्होंने काम किया लेकिन उन्हें मजदूरी अब तक नहीं मिल पाई है। धनाभाव के कारण इन सरोवरों का निर्माण रूक गया। पूछे जाने पर सहायक विकास अधिकारी राजीव कुमार कहते है ब्लाक में एक मात्र हाजीपुर बरसेंडी का अमृत सरोवर तैयार हुआ है जिसका लोकार्पण हो चुका है शेष पर अभी रुक रुक कर काम चल रहा है।
मिशन - शक्ति, अभियान के अन्तर्गत जनपद अयोध्या पुलिस, महिला बीट पुलिस दल व एन्टी रोमियो टीम व साइबर जागरुकता टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं/ बालिकाओं व आमजन को किया जा रहा जागरुक
आज दिनांक 06.11.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या राजकरन नय्यर के निर्देशन मे आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत थानाध्यक्ष मवई के द्वारा सर्राफा व्यवसायियों के साथ बैठक कर सुरक्षा का एहसास कराया गया, तथा पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी आपात स्थिति मे हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया।
