Transcript Unavailable.
तहसील रुदौली 18 साधन सहकारी समिति संचालित है।विकासखंड रुदौली नौ और विकासखंड मवई में आठ साधन सहकारी समिति सहकारिता विभाग संचालित कर रहा है। साधन सहकारी समिति वजीरगंज में डीएपी 800 बोरी और यूरिया 450 बोरी खाद मौजूद है। प्रभारी सचिव अजय सिंह ने बताया डीएपी 1350 रुपए प्रतिबोरी और यूरिया 267 रुपए प्रतिबोरी के दर से नगद और लोन सीमा तक स्वीकृत किसानों को बेची जा रही है। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता रुदौली जयचंद्र वर्मा ने बताया की सभी साधन सहकारी समितियां पर खाद मौजूद है किसानों को नगद और निर्धारित लोन सीमा तक खाद विक्रय करने के निर्देश सचिन को दिए गए हैं।
