जनपद अयोध्या के जयसिंहपुर वार्ड निवासी एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह में खाकी वाले गुरुजी दारोगा रणजीत यादव ने गृहस्थी का सामान देकर मदद किया। अयोध्या के जयसिंहपुर वार्ड निवासी करन के बिटिया चाऊमीन की शादी पड़ोसी कुलदीप के लड़के अविनाश से हो रहा था। करन की माली हालात ठीक नहीं है इसकी जानकारी पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्त उपनिरीक्षक रणजीत यादव को हुई तो अपने सहयोगी ऋषभ शर्मा को साथ लेकर पूरे साजो सामान के साथ गरीब बिटिया कुमारी चाऊमीन के द्वार पर अपनी मोटरसाइकिल से जा पहुंचे। उपहार का सामान लेकर पहुंचे दारोगा को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। घर पर दूल्हा अविनाश अपने बारातियों के साथ ढोल नगाड़े डीजे के साथ पहुंच गया था। रणजीत यादव ने दुल्हन बनी बिटिया चाऊमीन को साड़ी,मिठाई, साबुन,तेल,शीशा-कंधी,सुहाग का सामान, गरम साल तथा घरेलू सामान में स्टील की एक बाल्टी, दो थाली, 2 गिलास,4 कटोरी,2चम्मच तथा दूल्हे अविनाश को शर्ट-पैंट, मिठाई, गरम साल प्रदान कर विवाह की बधाई देते हुए सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। घराती बने खाकी वाले गुरुजी को लड़की के पिता करन ने मिठाई खिलाकर स्वागत सत्कार किया। सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव के इस नेक कार्य में कम्पोजिट विद्यालय पुलिस लाइन की प्रधानाध्यापिका गीता वर्मा, राजकुमार बर्तन स्टोर ने अपना सहयोग दिया। अयोध्या कैंट स्टेशन में नियुक्त लोकॉपाइलट राजन यादव ने 501रुपया,आशीष फाउंडेशन ने 501 रुपया तथा अयोध्या कोर्ट में नियुक्त धीरज श्रीवास्तव ने 501 रुपया तथा अधिवक्ता बिमलेंद्र मोहन ने 201 रुपया दहेज अपने हाथों से बिटिया को नगद प्रदान किया।
जिले के गोद लिए परिवारों व कलुआमऊ में एक बेसहारा हुए परिवार को समाजसेवी राजन पांडेय ने मदद पहुंचाई है। उन्होंने सभी परिवारों को राशन, गर्म कपड़ों के अलावा आर्थिक सहयोग भी दिया है। राजन पांडेय ने कहा कि नेताओं को सिर्फ अपने वोट से मतलब है। जनता के दुख दर्द से कोई वास्ता नहीं है। कुछ नेता चुनाव आने वाले जातिवाद का हवाला देकर अपनापन दिखाते हैं, लेकिन जब चुनाव खत्म हो जाता है तो जनता को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा का जो बीड़ा उन्होंने उठाया है, उसे हर प्रकार से पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अनिल मिश्रा, मोंटी शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय, बब्बू पांडेय, दीपक यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
अयोध्या। शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन की उदासीनता की कटु निंदा करते हुए कहा कि आज पूरे नगर व जिले में डेंगू जैसी महामारी से आम जनता पीड़ित है लोगों की जाने जा रही है कोई सुनने वाला आम जनता का नही है। प्रशासन को इतनी सुध नही है कि आज जिस उत्सव के लिए अरबो रुपये फूंके जा रहे है जब लोग नही रहेंगे तो कौन देखेगा ये सब उसत्व। डेंगू का समुचित इलाज नही है, अस्पताल में लूट व लापरवाही मची हुई है। 9 नवम्बर को ट्रस्ट का प्रतिनिधि मंडल जिला प्रशासन से मिलकर डेंगू के रोकथाम की मांग करेगा।
