नगर पंचायत हो या ग्राम पंचायत ऐसे मकान जहां से किसी भी प्रकार की कमाई हो रही है दुकान आदि चल रही है ऐसे मकान का विद्युत कनेक्शन अब घरेलू सामान्य कनेक्शन नहीं रहेगा इसे कमर्शियल में बदलवाकर उसी मूल्य से बिल जमा करना होगा। शासन के इस निर्देश के तहद विद्युत कर्मी अब गांव गांव ऐसे मकानों को खोजकर उपभोगताओं का कमर्शियल फार्म भरवाने लगे है। सबसे ज्यादा प्रभावित होने वालो में हाइवे के किनारे बने वह मकान है जिन्होंने कमाई के नजरिए से कोई न कोई दुकान खोल रखा। गांवो में दर्जनों दुकानें ऐसी है जो घरेलू कनेक्सन के सहारे चलाई जा रही है। ऐसी तक उपभोगताओ ने एक हॉर्स पावर घरेलू कनेक्सन पर लगा रक्खा है। गांव के कोटेदारों की दुकान को भी इसी श्रेणी में लाने की बात अभी चल रही है। क्षेत्र के कुछ कोटेदारों से विद्युत कर्मियों ने फार्म भरा लिया तो आपूर्ति विभाग ने यह कहकर एतराज जताया कि कोटेदार कमीशन पर काम करता है इसकी दुकान कमाई की श्रेणी में नहीं आती। दीपावली के अवसर विद्युत उपभोगताओ के लिए लाई गई सरकार की इस योजना से हड़कंप मचा हुआ है। 0 बोले उप मंडलीय अभियंता मनोज कुमार यादव शासन से आए विभागीय निर्देश के क्रम में कमाई करने वाले घरों प्रतिष्ठानों दुकानों का कनेक्शन घरेलू से कमर्शियल में कराया जाना है। एक मामूली शुल्क जमाकर फार्म भराया जा रहा है। ऐसे उपभोगताओं का बिल अब कमर्शियल रेट से आयेगा।

ग्राम पंचायत माँजनपुर के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नव मतदाता फार्म -6 भरकर बीएलओ को देने व आनलाइन करके मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की गई।कार्यक्रम में मौजूद विधायक रामचंद्र यादव निर्मल शर्मा शीतला प्रसाद शुक्ला मुकेश वर्मा मण्डल महामंत्री धर्मेन्द्र वर्मा अनुसूचित मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अखिलेश रावत पिछडा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मुकेश वर्मा बूथ अध्यक्ष कृष्ण कुमार रावत बूथ अध्यक्ष हरि लाल बाबा समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है। वैसे भी देश-दुनिया में हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं। 5 नवंबर ये वो तारीख है जिसे हम भारतीय कभी नहीं भूल सकते. इस दिन 2013 को भारत ने अंतरिक्ष में एक लंबी उड़ान भरी थी. हमारा मंगलयान सफलतापूर्वक श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया था.1556 - पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया। 1630 - स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर। 1678 - जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया। 1811 - स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष। 1854 - क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया। 1870 - महान स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का जन्म हुआ। 1914 - इंग्लैंड और फ्रांस ने तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

सोहावल तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत दौलतपुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह द्वारा किया गया कुछ दिन पूर्व खुली बैठक में यह कोटा रानी स्वयं सहायता समूह को दिया गया था । दुकान पर ग्रामीणों को आज ब्लॉक प्रमुख द्वारा राशन का वितरण करके केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

कोतवाली रुदौली के हरौरा गुजरान गांव में राजस्व टीम के सामने खेत की पैमाइश करने के लिए मौजूद रहने के लिए बुलाए गए युवक की पिटाई की गई। घटना का मुकदमा कोतवाली रुदौली में गांव के ही चार युवकों पर दर्ज किया गया है।

दिनांक 05.11.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या राजकरन नय्यर के निर्देशन में चौकी प्रभारी सैदपुर थाना बाबा बाजार द्वारा चौकी सैदपुर पर आगामी त्यौहार दीपोत्सव व दीपावली को शांति एवं सद्भाव से मनाने हेतु सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कर सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया एवं लोगों से भाईचारे एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी ।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने तहसील के कंपोजिट विद्यालय गनौली में मतदाता बूथों का निरीक्षण किया।बूथ संख्या 200, 201व 202 के बूथ लेवल ऑफिसर सीमा रानी,कांति देवी एवं अजय कुमार से अलग-अलग मतदाता सूची के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Transcript Unavailable.