लहलहाती फसलों को देखकर किसानों का सीना हो रहा चौङा। शेखपुरा।। इस वर्ष खरीफ एवं रबी फसल की पैदावार पर रब की छत्रछाया बनी हुई है। यदि इसी तरह भगवान की छत्रछाया किसानों के उपर बनी रही तो इस बार किसानों को बेहतर उपज की उम्मीद जताई जा रही है। बताते चलें कि खरीफ फसल के वक्त भी समय समय पर बारिश हुई। इसी तरह से रबी फसल के वक्त मौसम ने भरपूर साथ दिया। फसल को कभी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। खेतो में रबी फसल की अच्छी उपज को देख किसान काफी खुश दिखाई दे रहे है।खेतों में सरसों मसूर,मटर चना गेहूं की फसल लहलहा रही है। यदि मौसम साथ दिया तो इन सभी फसलों को पूर्ण तरीके से तैयार होने में अभी लगभग पंद्रह से बीस दिनों की समय लग जायेगा। हालांकि कहीं-कहीं किसान सरसों की कटाई में लग गए है। किसान बताते है कि इस बार मौसम मेहरबान रहा तो पैदा से घर भर जायेगा। पिछले वर्ष रबी फसल के वक्त मौसम साथ नहीं देने के कारण पैदावार बहुत कम हुआ था। घाटकुसुम्भा प्रखंड के किसान महेंद्र यादव, कपिल महतो, चंदन सिंह,, दिलीप सिंह, विनय महतो, बीरेंद्र साव, नरायण राम, संतोष कुमार, दिलीप साव सहित कई किसानों ने बताया कि मसूर, गेहूं व सरसों की फसल को देखकर मन गदगद हो गया है। मौसम साथ दिया तो मसूर , सरसों व गेहूं की अच्छी पैदावार से कोठी भर जाएगी। अभी तक मौसम एवं भगवान की किसानों के ऊपर बहुत अच्छी कृपा बनी रही है। फिलहाल अभी मौसम साथ दे रहा है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

शेखपुरा।।आगामी लोक सभा आम निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी से चुनाव की तैयारियों के अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी को सेवानिवृत्ति उपरांत बीआरसी सभागार गगौर में समारोह आयोजित कर ससम्मान विदाई दी गई। शिक्षक अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

एससी एसटी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने राजेश कुमार लोगों ने दी बधाई। शेखपुरा।। एसटी/एससी कर्मचारी संघ के जिला इकाई का पुनर्गठन करने को लेकर रविवार को शेखपुरा के वीआईपी रोड स्थित एस एस पैलेस में बैठक की गई। चुनाव कराने आये पदाधिकारी ने कहा कि एसटी/एससी कर्मचारी संघ को मजबूती बनाने के लिए सभी कर्मचारियों को ईमानदारी पूर्वक कार्य करना होगा। तभी जाकर संगठन मजबूत हो पाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार को एसटी/एससी कर्मचारी संघ का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जयचंद दास, अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार, अरविन्द पासवान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर राजीव कुमार को सचिव प्रमोद कुमार को मिडिया प्रभारी, संजय कुमार को कोषाध्यक्ष, विपीन कुमार को कार्यालय सचिव बनाया गया है। इस मौके पर नव मनोनीत अध्यक्ष ने एससी एसटी कर्मचारी संघ के सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ हीं हर मुश्किल समय में मदद करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि आये दिन एससी एसटी कर्मचारीयों को सम्मान नहीं दिया जाता है इसके लिए लगातार हमारा संघर्ष जारी रहेगा। वहीं कोषाध्यक्ष ने कहा कि समय के अनुसार लगातार कर्मचारी संघ असहाय लोगों की मदद कर रही है। इस दौरान संघ के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया।

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आंगनबाड़ी सेविका को दी गई जानकारी

लोकसभा चुनाव को लेकर करंडे थाना क्षेत्र के अस्थावां उर्दू विद्यालय में अधिकारियों के द्वारा इवीएम व वी वी पैंट के वारे में दी गई जानकारी इस दौरान प्रखंड के अधिकारी व टेक्निकल टीम भी मौजूद थे जिन्होंने उर्दू विद्यालय में पहुंचकर ग्रामीणों को इसके बारे में जानकारी दी गई