विद्यालयों में शिक्षा संवाद के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जा रहा बल। शेखपुरा। मंगलवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 15 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। शिक्षा संवाद के पहले दिन वरीय उपसमाहर्ता डॉ अर्चना कुमारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा विभाग के द्वारा मुरलीधर मुरारका बालिका विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गुमशुदा बच्ची की तालाश में जुटी पुलिस, सोशल अकाउंट पर फोटो डालकर लोगों से मांगी मदद। शेखपुरा।। बरबीघा थाना क्षेत्र के कोल्हाङाबीघा गांव निवासी रामोतार पासवान की 14 वर्षीय पुत्री वंदना कुमारी पिछले दो माह से लापता। कैसे लापता हुईं, कहा गईं इस पर अभी रहस्य बना हुआ है। इस संदर्भ में पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे खोजने में लोगों से मदद मांगी है। पुलिस ने अपने फेसबुक अकाउंट पर विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वंदना कुमारी पिछले 12 नवम्बर 2022 से लापता है। इस संदर्भ में बरबीघा थाना में थाना कांड संख्या 496/22 के तहत मामला दर्ज है। बिहार पुलिस ने अपने फेसबुक अकाउंट पर उक्त लङकी का फोटो डालकर आमलोगों से सूचना देने के लिए अनुरोध किया है। साथ हीं पुलिस अधीक्षक शेखपुरा 9431800009 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 9431800023 तथा अनुसंधान कर्ता पुलिस अवर निरीक्षक सिम्पी का मोबाइल नंबर 9386625377 जारी कर सूचना देने के लिए लोगों से आग्रह किया है। पुलिस ने बच्ची के बारे में जानकारी देने वालों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

बढ़ती ठंड को देखते हुए डीएम ने 18 जनवरी तक पहली से आठवीं कक्षा तक के पठन पाठन को किया प्रतिबंधित। शेखपुरा।। जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य, उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को लेकर सोमवार की देर शाम जिलाधिकारी जे प्रियदर्शनी ने मंगलवार यानि 16 जनवरी से 18 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 तक के सभी वर्गों के पठन पाठन को प्रतिबंधित कर दिया है।

जिले में कल तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित। शेखपुरा।। सोमवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कुल 3 घंटे बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। शेखपुरा बायपास रोड में स्थित 132/33 के.वी. के पावर ग्रिड सब स्टेशन में शीतकालीन रख- रखाव एवम पुराने स्विच को बदलने का कार्य को लेकर ग्रिड से ही बिजली आपूर्ति को बंद रखी जाएगी। बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सहायक कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि पावर ग्रिड सब स्टेशन में 33 के.वी. के मेन बस में शीतकालीन रख-रखाव का काम किया जाएगा। इस वजह से 15 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक बिजली आपूर्ति को बंद रखी जाएगी। रख- रखाव का यह कार्य काफी महत्वपूर्ण और आवश्यक है। इसकी वजह से 33 के.वी. शेखपुरा शहरी फीडर के साथ अन्य 33 केवी फीडरों में 33 केवी ओनमा, हथियावां, अरियरी, कटारी, पचना, बरमा तथा 33 के इंडस्ट्रियल फीडर को पावर सप्लाई बंद रहेगी

अयोध्या से आया अक्षत कलश को गांवों में घुमाया। शेखपुरा।। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के निर्मित अयोध्या से आया हुआ पूजित अक्षत कलश को पूरे भदौस गांव में घुमाया गया। इस दौरान पूरे उत्साह के साथ रामभक्तों ने अक्षत कलश को माथे पर लेकर गांव का परिक्रमा किया। इस कार्यक्रम में रामपदारथ कश्यप, बालानंद ब्रह्मचारी, सत्यदेव सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह,सत्यचंद सिंह सहित कई ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रामभक्तों ने घर घर जाकर पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र बांटकर अयोध्या चलने का न्योता दिया। और 22 जनवरी को गांव के सभी धार्मिक स्थलों पर भजन कीर्तन करने के साथ त्योहार के रूप में मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

शेखपुरा।। कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान मेला सह प्रतियोगिता में शेखपुरा के बाल वैज्ञानिक सम्यक राज ने अपना परचम लहराते हुए टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक आचार्य गोपाल जी ने बताया कि कोलकाता के बीआईटीएम कोलकाता में गत 9 से 12 जनवरी तक पूर्वी भारत विज्ञान मेला सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार, सिक्किम, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल राज्य के बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। इन 4 राज्यों से कुल 200 बाल वैज्ञानिक द्वारा अपनी सोच और मॉडल को प्रदर्शित किया गया। बिहार के 34 बाल वैज्ञानिकों की टीम में 4 बाल वैज्ञानिक सम्यक राज, रुद्र राज, अंकुश कुमार, तथा अनंगपाल जी शेखपुरा जिला के भी शामिल थे।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता रथ को किया रवाना। शेखपुरा।। शनिवार को समाहरणालय परिसर ‌से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक रथ को जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी शेखपुरा, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा कोषांग,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शेखपुरा, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका तथा जिला मिशन समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जहां जागरूकता रथ के जरिए नुक्कड़ नाटक की टीम जिले के सभी पंचायतों, नगर परिषद तथा नगर पंचायतों में महिलाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा कर जागरूकता किया जाएगा ताकि महिलाओं को लेकर सामाजिक भेदभाव के अंतर को कम किया जा सके। इस दौरान लैंगिक हिंसा, भ्रुण हत्या, दहेज प्रताड़ना,घरेलू हिंसा तथा अन्य समाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संदेशों का प्रचार प्रसार किया जायेगा। अगर कोई महिला जो लैंगिक हिंसा, भ्रुण हत्या, दहेज प्रताड़ना,घरेलू हिंसा इत्यादि से पीड़ित है तो वन स्टॉप सेंटर से‌ कानूनी मदद लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवा सकते हैं। वन स्टॉप सेंटर में कानूनी परामर्श, चिकित्सीय सुविधा तथा मनोवैज्ञानिक परामर्श इत्यादि सुविधा उपलब्ध है, जिससे पीड़िताओं को सहायता मिल रही है। इस अवसर पर‌ जिला समन्वयक राष्ट्रीय पोषण मिशन,जेंडर स्पेशलिस्ट, वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर की परामर्शी इत्यादि उपस्थित थे।

बरबीधा में स्वामी विवेकानन्द की जयंती को लेकर निकल गया झांकी. यह झांकी बरबीघा के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा झांकियां निकला गया तथा प्रधानाध्यापक के द्वारा स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यार्पण किये। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा बच्चों को मार्ग दर्शन किया गया और बतलाया गया कि स्वामी विवेकानन्द के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सफल बनाया जा सकता है। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विवेकानन्द के लिवासों में सजाकर झांकी निकाली गई जो बरबीधा शहर के चौक चौराहों तक भ्रमण किया।

चेवाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण. इस बात की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के चार उच्च माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया उन्होंने बताया कि चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के लोहान, एकाढ़ा ,एकरामा तथा कपासी विद्यालय का निरीक्षण किया गया एवं विद्यालय में कितने शिक्षक एवं शिक्षिका है उसका रिपोर्ट लेकर बरिये अधिकारी को भेजा गया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि प्रखंड के चार अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया गया था.

किया सुरारी तरह से चूड़ा लेकर अपने परिवार के यहां चिंतामण चक लेकर आने के दौरान बछिया बीघा मोड़ के समीप वाइक अनियंत्रित होने से एक युवक जख्मी हो गया. जिसे उसके परिजनों के द्वारा चेवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर इलाज करवाया गया. वहीं उसके परिजनों ने बताया कि वह युवक संडा गांव निवासी मनोज केवट का पुत्र अनिल कुमार बताया गया है. वही हालत ठीक नहीं रहने के कारण चेवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर ने शेखपुरा सदर स्थल रेफर कर दिया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।