थाना क्षेत्र के धरहरा वार्ड 14 में बीते चार जनवरी की रात एक ज्वेलरी दुकान में हुए सेंधमारी कर चोरी की घटना में पुलिस ने गुरुवार को तीन संलिप्त बदमाशों को चोरी किए सामानों के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि बीते 5 जनवरी को धरहरा पंचायत के धरारा वार्ड 14 विवेक चांदमारीवार्ड 14 निवासी प्रिंस कुमार सोनी ने चार जनवरी की देर रात अपने सोना चांदी की ज्वेलरी दुकान से दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चार किलो चांदी के जेवरात सहित अन्य सामानों के चोरी होने को लेकर आवेदन दिया। मामले में केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर धरहरा वार्ड 15 निवासी कुंदन कुमार को उसके घर से चोरी किए चांदी का बड़ा दीप एक पीस, चांदी का छोटा दीप एक पीस, चांदी की अंगूठी 3 पीस, लाल रंग के मोती का माला 7 पीस, पीले रंग का मोती माला 8 पीस, चांदी का बलिया 2 पीस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं पूछताछ के बाद कुंदन के निशानदेही पर धरहरा वार्ड 15 निवासी दिलीप कुमार यादव को उसके घर से चांदी का कड़ा 1 पीस, चांदी की अंगूठी 2 पीस, चांदी का बलिया 6 पीस के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद निशानदेही पर किशनपुर थाना क्षेत्र के बेलही शिवपुरी वार्ड 5 निवासी शिव शंकर कुमार के महीपट्टी दुकान से चांदी का बलिया 12 पीस, चांदी का बजरंगबली लॉकेट 11 पीस, चांदी का चांद 3 पीस, चांदी का दुर्गा माता 5 पीस, चांदी का मेडल 2 पीस, तांबा जंतर 60 पीस, गिलट का जंतर 40 पीस बरामद किया। बताया कि आरोपियों के पास से बरामद सामान को जब्त कर लिया। वहीं आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। --------------

थाना क्षेत्र के रामविशनपुर एनएच 57 भगता टोला के पास मंगलवार की देर रात को अज्ञात वाहन की ठोकर एक बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि दीपनगर वार्ड 10 निवासी राजू कुमार (15) पिता शिवनारायण मंडल के एक बाइक से भालुकूप अपने किसी रिश्तेदार के यहां गया था। वापस लौटने के क्रम में रामविशनपुर के भगता टोला पास अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गया। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबर नदी किनारे से अवैध बालू खनन कर रहे माफियों पर खनन विभाग का कारवाई ,जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।जी हां बता दे कि बिहार के सुपौल स्थित तिलयुगा नदी निर्मली में बीते कुछ दिनों से बालू माफियाओं के द्वारा अवैध तरीके से बालू का खनन किया जा रहा था।जिसकी सूचना खनन विभाग को मिला।सूचना पाकर जिला से खनन विभाग की टीम निर्मली पुलिस के साथ नदी तट पर पहुंचे।जहां टीम ने अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर को भी जब्त किया है।साथ ही अग्रतर की कारवाई में जुट चुका है।

निर्मली थानाध्यक्ष मद्य निषेध पदक 2023 से हुआ सम्मानित,लोगो ने दी बधाई जी हां आपको बता दे की शराब पियक्कड़ और कारोबारियों पर नकेल कसने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के एवज में थानाध्यक्ष को सम्मान मिला है।उक्त सम्मान मद्य निधेष पदक थानाध्यक्ष पंकज कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार की ओर से प्रदान किया गया है।जिसे समाहरणालय सुपौल स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुपौल एसपी शैशव यादव ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री द्वारा प्राप्त पदक व प्रशस्ति पत्र से थानाध्यक्ष को सम्मानित किया है। जानकारी के अनुसार मद्य निषेध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है।इधर पुलिस निरीक्षक सह निर्मली थानाध्यक्ष की इस उपलब्धि को लेकर पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है।लोगो ने हर्ष व्यक्त करते हुए थानाध्यक्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।लोगो ने कहा कि थानाध्यक्ष शराबबंदी ही नही अन्य कार्यों के प्रति भी काफी गंभीर रहते है।जिसका फल है यह सम्मान।

बिहार में सरकार ने शराब बैन कर रखा है।लेकिन लोग शराब बेचने और पीने से बाज नहीं आ रहे है।नतीजन पुलिस रोज किसी न किसी को गिरफ्तार कर जेल भेज देते है।आज ही देख लीजिए निर्मली नगर के वार्ड संख्या 02 से पुलिस ने एक शराब पियक्कड़ को गिरफ्तार किया।जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।जेल भेजे गए शराब पियक्कड़ निर्मली नगर के वार्ड संख्या 06 निवासी जिवछ कामत है।तो ऐसे में लोगो को शराबबंदी कानून का पालन करने की आवश्यकता है।ताकि इसके तरह जेल जाना पड़े।

सुपौल नगर परिषद के द्वारा सफाई कर्मियों को कंबल देकर सम्मानित किया गया। नगर परिषद का मानना है कि सफाई में बिहार में नंबर वन का पुरस्कार इन्हीं सफाई कर्मियों की बदौलत मिला है। इस दौरान नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा, ईओ कृष्ण स्वरूप, सशक्त स्थाई समिति के सदस्य गगन ठाकुर, मनीष कुमार सिंह ने कंबल का वितरण किया। मुख्य पार्षद ने कहा कि सुपौल को गार्बेज फ्री सिटी में नंबर वन की उपाधि इन्हीं सफाई कर्मियों की बदौलत मिली है। कहा कि आशा है कि और तन-मन से सफाई कर्मी इस अभियान में जुटे रहेंगे और सुपौल को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प में साथ देंगे। उन्होंने कहा कि सुपौल को आने वाले समय में और भी स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा। हाल में दिल्ली में पुरस्कार लेने के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन करने पर पता चला कि स्वच्छता को लेकर विज्ञान बहुत विकास कर चुका है। आने वाले समय में शहर के विभिन्न हिस्सों में ई-टायलेट लगाया जाएगा जो काफी कम जगह में लोगों को सुविधा प्रदान करेगा। इस दौरान ईओ ने कहा कि नगर परिषद का मकसद है कि अगले वर्ष होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में सुपौल नगर परिषद को स्टार 3 ग्रेड में शामिल हो।

बढ़ते ठंढ को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार के द्वारा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर रात्रि में भ्रमण करते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर जलाये जा रहे अलाव का निरीक्षण किया गया। रात्रि भ्रमण के क्रम में सुपौल रेलवे स्टेशन, महावीर चौक, हास्पिटल, चकला निर्मली, गुदरी, गांधी मैदान, शनि मंदिर इत्यादि जगहों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। भ्रमण के बाद कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आवश्यकतानुसार चिन्हित जगहों पर अलाव जलाना तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करना सुनिश्चित करें।

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के धरहरा पंचायत के गणपतगंज बाजार में रविवार को समाजसेवी पिंटू गुप्ता के सहयोग से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेफरल अस्पताल प्रभारी दीपनारायण राम और धरहरा पंचायत समिति सदस्य विपिन यादव शामिल हुए। इस दौरान तकरीबन दो सौ जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। श्री गुप्ता ने बताया कि वह हर साल मकर सक्रांति पर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण करते हैं।  वहीं अस्पताल प्रभारी श्री राम ने कहा कि समाजसेवा सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंद लोगों को इस कड़कती ठंड में कंबल मिलने से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने इस कार्य की सराहना की। धरहरा पंसस विपिन यादव ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर पुराणों में दान का विशेष महत्व बताया गया है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना मानवता का परिचय है। मौके पर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही। कंबल मिलने से लाभुक खुश दिखे। -

सुपौल : फकीरना चौक के एनएच 106 पर बाइक से गिरकर जेई गंभीर रूप से घायल करजाइन थाना क्षेत्र के फकीरना के पास एनएच 106 पर एक बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल युवक सर्व अभियान के जेई बताया जा रहा है। बताया जाता है कि घायल युवक की पहचान सफी अहमद ( 45) के रूप में की गई है। वह सर्व अभियान के जेई पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को वह बसंतपुर से ड्यूटी कर वापस अपना कार्यालय लौट रहे थे। इसी क्रम में फकीरना के पास अचानक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। करजाइन थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एक सामान्य समझ है कि कानून और व्यवस्था जनता की भलाई के लिए बनाई जाती है और उम्मीद की जाती है कि जनता उनका पालन करेगी, और इनको तोड़ने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके उलट भारतीय न्याय संहिता में किये गये हालिया बदलाव जनता के विरोध में राज्य और पुलिस को ज्यादा अधिकार देते हैं, जिससे आभाष होता है कि सरकार की नजर में हर मसले पर दोषी और पुलिस और कानून पूरी तरह से सही हैं।