Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मोबाइल वाणी के माध्यम से मऊ जिले के रमेश कुमार यादव ने बताया कि मऊ में रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दिव्यांगों को उनकी क्षमता के अनुसार कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए गए । यह कार्यक्रम जिला दिव्यांगता सशक्तिकरण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत शुरू किया गया था । यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समाज कल्याण के लिए चलाई जा रही है । विवेक सिंह रानीपुर , खंड विकास अधिकारी , रानीपुर खंड परिसर में कृत्रिम अंगों के वितरण के दौरान सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण योगेश यादव , कनिष्ठ सहायक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उपस्थित थे जबकि खंड विकास अधिकारी ने कहा कि सभी लाभार्थी हमारे खंड क्षेत्र के हैं । किसी को भी लाभ से वंचित नहीं रखा जाएगा । यह कृत्रिम अंग और उपकरण जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग , सुशील कुमार सिंह द्वारा वितरित किए गए हैं । लगभग तीस लाभार्थी यहाँ पहुँच थे

उत्तरप्रदेश राज्य के मऊ जिला के रमेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मऊ के बड़रम में शासन की मंशा के अनुरूप जनता की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत भीरा में छोटी सरजू नदी पर बने अंत्येष्टि स्थल का लोगों को इसका उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है । इसका निर्माण लगभग 13.5 लाख रुपये की लागत से किया गया है । यहां शौचालय, पीने के पानी की सुविधा या बाथरूम या इंटरलॉकिंग की कोई सुविधा नहीं है | यह बने शौंचालय में मात्रा खानापूर्ति की गई है| इसके बावजूद भी किसी शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी की नजर इस पर नहीं पड़ रही है

मोबाइल वाणी के माध्यम से मऊ जिले के रमेश कुमार की जानकारी के अनुसार मधुबन थाना अंतर्गत पुलिस की टीम ने पंद्रह लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त करने के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया । सब - इंस्पेक्टर बीरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हेड कांस्टेबल अमित यादव, कांस्टेबल अंकित द्विवेदी के द्वारा चेकिंग के दौरान डोबारी मोड़ तिघरा के पास अवैध कच्ची शराब के साथ २ लोगो को गिरफ्तार किया गया है | अभियुक्त की पहचान अज़हर पुत्र ज़हीर निवासी दुबारी बाज़ार पीएस माधबन, सतीश मौर्य पुत्र स्वर्गीय बसंत मौर्य निवासी निवाडा के रूप में की गई है । आरोपी के खिलाफ डोबारी मोड़ के पुलिस स्टेशन मधबन में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था ।

उत्तरप्रदेश राज्य के मऊ जिला के संकेत कुमार प्रजापति मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सरकार और जिला प्रशासन ने सड़कों के अतिक्रमण के खिलाफ कल घोसी में पैदल मार्च किया| दुकानदारों से सड़क के किनारे पटरी पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की और अतिक्रमण करने वालों को जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने के लिए भी सूचित किया| घोसी कोतवाली परिसर से पुलिस के साथ निकलकर रेल्वे स्टेशन व् बस स्टेशन से होते हुए मधुमन होड , करीमुद्दीनपुर आदि स्थानों पर पहुंचकर लोगो को अतिक्रमण के प्रति लोगो को जागरूक किया गया | वाहनों को सड़क की पटरियों से हटाकर खड़ा करने के निर्देश दिए गए |

मऊ जिले के संकेत कुमार की जानकारी के अनुसार लखनऊ के कला मंडपम प्रेक्षा गृह सांस्कृति विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में जनपद के कलाकारों ने विभिन्न विषयों के कलाकारों ने भाग लिया जिसमें आजमगढ़ मंडल के प्रतियोगिता प्रतिभागियों ने भी भाग लिया ।मलीला मंचन प्रतियोगिता में राम सिंह रामलीला सिंह ग्राम नदवाल ने दूसरा और रामशीष चौहान ग्राम कादीपुर दोहरीघाट ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया