उत्तरप्रदेश राज्य के मऊ जिला के रमेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मऊ के बड़रम में शासन की मंशा के अनुरूप जनता की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत भीरा में छोटी सरजू नदी पर बने अंत्येष्टि स्थल का लोगों को इसका उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है । इसका निर्माण लगभग 13.5 लाख रुपये की लागत से किया गया है । यहां शौचालय, पीने के पानी की सुविधा या बाथरूम या इंटरलॉकिंग की कोई सुविधा नहीं है | यह बने शौंचालय में मात्रा खानापूर्ति की गई है| इसके बावजूद भी किसी शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी की नजर इस पर नहीं पड़ रही है
