मोबाइल वाणी के माध्यम से मऊ जिले के रमेश कुमार की जानकारी के अनुसार मधुबन थाना अंतर्गत पुलिस की टीम ने पंद्रह लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त करने के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया । सब - इंस्पेक्टर बीरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हेड कांस्टेबल अमित यादव, कांस्टेबल अंकित द्विवेदी के द्वारा चेकिंग के दौरान डोबारी मोड़ तिघरा के पास अवैध कच्ची शराब के साथ २ लोगो को गिरफ्तार किया गया है | अभियुक्त की पहचान अज़हर पुत्र ज़हीर निवासी दुबारी बाज़ार पीएस माधबन, सतीश मौर्य पुत्र स्वर्गीय बसंत मौर्य निवासी निवाडा के रूप में की गई है । आरोपी के खिलाफ डोबारी मोड़ के पुलिस स्टेशन मधबन में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था ।
