उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से मालती ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एक दिन उनको सहेली ने बताया कि मोबाइल वाणी के माध्यम से एक कॉल आया था जिसमे बताया गया था कि पैतृक संपत्ति में बेटियों का भी अधिकार होता है।जिस तरह पैतृक संपत्ति में बेटों का अधिकार होता है उसी तरह बेटियों का भी हक़ होता है। यह सुनकर मालती ने रजिस्ट्री के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया वहां पर वह वकील से मिली और जमीन में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने उनके भाइयों पर मुकदमा दर्ज करवाया।जिसके बाद इनके भाई परेशान होकर जमीन मालती के नाम कर दिया।वह सहेली और मोबाइल वाणी को धन्यवाद कहना चाहती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रीना ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एक दिन इनकी मुलाक़ात मोबाइल वाणी संवाददाता नूतन उपाध्याय से हुई। नूतन उपाध्याय ने इनको बताया कि पैतृक संपत्ति में बेटियों का भी हिस्सा होता है। रीना ने जमीन में अधिकार लेने के लिए भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद मुक़दमे से परेशान होकर रीना के भाई ने जमीन में हिस्सा दे दिया। वह नूतन उपाध्याय और मोबाइल वाणी को धन्यवाद कहना चाहती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से शीला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पैतृक संपत्ति में बेटियों का भी अधिकार होता है इसके बारे में इनको जानकारी नहीं थी। एक दी मोबाइल वाणी से कॉल आया था और बताया गया था कि पैतृक संपत्ति में बेटियों का भी अधिकार होता है। यह सुनकर वह कोर्ट में भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाई। जिसके बाद मुकदमा से परेशान हो कर इनके मायके वालों ने जमीन में हिस्सा दे दिया। वह मोबाइल वाणी को धन्यवाद कहना चाहती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से शालिनी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। इस बात की जानकारी इनको नही थी।एक दिन इनकी मुलाकात मोबाइल वाणी संवाददाता के.सी.चौधरी से हुई।फिर पता चला कि महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में हक़ बनता है। इसके बाद के.सी.चौधरी के साथ शालिनी कोर्ट गई और वकील की सहायता से सम्पत्ति में अपना हिस्सा लेने के लिए मुकदमा दर्ज करवाया।मुकदमा करने के दो से तीन महीने में ही इनके भाइयों का फ़ोन आया।भाइयों ने मुकदमा वापस लेने को कहा और बदले में आश्वासन दिया कि वो शालिनी को उनका हिस्सा दे देंगे।कुछ दिनों बाद शालिनी को उनका हिस्सा मिल गया।शालिनी ने के.सी.चौधरी को मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से शांति ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा चाहिए था। मगर इनके पति ने इनको ऐसा करने से मना किया और अलग से इनके नाम से जमीन खरीदने की बात की।फिर इनके पति ने इनके नाम से जमीन खरीद दिया।जमीन पाकर ये पूरी तरह संतुष्ट हैं।इनका मायके से भी सम्बन्ध अच्छा है। जमीन खरीदने में इनके दोनों भाइयों ने भी मदद किया था।सम्पत्ति अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारियां इनको मोबाइल वाणी के माध्यम से मिला था।महत्वपूर्ण जानकारियां देने के लिए शांति ने मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिया।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से वंदना ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा नही मिल रहा था। एक दिन इन्होने मोबाइल वाणी पर प्रसारित कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम में बताया गया था कि बेटियों का भी पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा होता है। जानकारी मिलने के बाद इन्होने कचहरी में जाकर अपने हक़ के लिए वकिल की मदद से मुकदमा किया।दो-तीन महीने में इनके भाइयों का फ़ोन आया। भाइयों ने मुकदमा वापस लेने को कहा और इनको हिस्सा देने का आश्वासन दिया।लेकिन वंदना अपना हिस्सा कोर्ट से लेना चाहती हैं। इनको पूरा विश्वास है इनको हिस्सा जरूर मिलेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रीना ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनकी मुलाकात मोबाइल वाणी संवाददाता नूतन उपाध्याय के साथ हुई।मुलाकात के दौरान इनको पता चला कि पैतृक सम्पत्ति में बेटी का भी हिस्सा होता है।पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा के लिए रीना ने अपने भाई पर मुकदमा किया।मुकदमे से परेशान होकर के इनके भाई ने इनको पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा दे दिया।अब रीना सम्पत्ति में हिस्सा पाकर बहुत खुश हैं।साथ ही इन्होने नूतन उपाध्याय एवं मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिया।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से मोनी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि जो सरकार का नियम है,उस नियम का लोगों को पालन करना चाहिए। जैसे पैतृंग संपत्ति में हिस्सा। इनके भाई पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं दे रहे थे जिसके बाद इनकी मुलाक़ात मोबाइल वाणी के संवादाता अलोक श्रीवास्तव से कचहरी में हुई। अलोक श्रीवास्तव ने एक वकील से बात कि और वकील शाहब ने भुगतान मुकदमा कर दिया है और इनको कहा कि जमीन में जल्द ही हिस्सा मिल जायेगा।इनको थोड़ा परेशान होना पड़ा लेकिन इनका काम हो गया। वह मोबाइल वाणी का धन्यवाद करना चाहती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला की रहने वाली नेहा देवी ने मोबाइल वाणी पर चल रहा कार्यक्रम सुना जिसमे महिलाओं के अधिकार के बारे में जानकारी दी जा रही थी। इस कार्यक्रम को सुनकर के उन्होंने अपने पैतृक संपत्ति में अपना अधिकार ले लिया। उनके पिता के भाई यानी चाचा के चार बेटे थे जिसके वजह से उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल रहा था। उन्होंने मोबाइल वाणी सुनकर अपने जीवन में बदलाव आया और अपना अधिकार भी लिया।आज वे अच्छे से खेती बाड़ी कर के जीवन यापन कर रही हैं। मोबाइल वाणी के कार्यक्रम में अच्छी अच्छी जानकारी सुनकर वे बहुत खुश हैं