उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से मोनी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि जो सरकार का नियम है,उस नियम का लोगों को पालन करना चाहिए। जैसे पैतृंग संपत्ति में हिस्सा। इनके भाई पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं दे रहे थे जिसके बाद इनकी मुलाक़ात मोबाइल वाणी के संवादाता अलोक श्रीवास्तव से कचहरी में हुई। अलोक श्रीवास्तव ने एक वकील से बात कि और वकील शाहब ने भुगतान मुकदमा कर दिया है और इनको कहा कि जमीन में जल्द ही हिस्सा मिल जायेगा।इनको थोड़ा परेशान होना पड़ा लेकिन इनका काम हो गया। वह मोबाइल वाणी का धन्यवाद करना चाहती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला की रहने वाली नेहा देवी ने मोबाइल वाणी पर चल रहा कार्यक्रम सुना जिसमे महिलाओं के अधिकार के बारे में जानकारी दी जा रही थी। इस कार्यक्रम को सुनकर के उन्होंने अपने पैतृक संपत्ति में अपना अधिकार ले लिया। उनके पिता के भाई यानी चाचा के चार बेटे थे जिसके वजह से उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल रहा था। उन्होंने मोबाइल वाणी सुनकर अपने जीवन में बदलाव आया और अपना अधिकार भी लिया।आज वे अच्छे से खेती बाड़ी कर के जीवन यापन कर रही हैं। मोबाइल वाणी के कार्यक्रम में अच्छी अच्छी जानकारी सुनकर वे बहुत खुश हैं