उत्तरप्रदेश राज्य के शंतकबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि आजकल डीजल और पेट्रोल के लिए लंबी-लंबी लाइने देखने को मिल रही है। देश में पेट्रोल और डीजल की कमी के चलते भारत के प्रधानमंत्री ने लोगों से गुजारिश की है कि लोग अनावश्यक ना चलें। देश में डीजल पेट्रोल सीमित है और फिर कभी भी समस्याएं बढ़ सकती है। ऐसे में आज देखने को भी मिल रहा है कि डीजल और पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोल पम्प पर सुबह से ही लाइने लगती है और वह लाइने कम नहीं रहती है। बल्कि ये लाइने लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक रहती है, जहाँ डिब्बा, गाड़ी व अन्य साधन लिए हुए लोग अपने बारी का इंतजार करते है कि कब उन्हें पेट्रोल मिल पायेगा। साथ ही अब धीरे धीरे खेती किसानी का भी समय आ रहा है इसलिए किसान भी चिंतित है कि यदि डीजल नहीं मिला तो खेत की रोपाई और अन्य कार्य कैसे होंगे। अतः शांत कबीर मोबाइल वाणी के माध्यम से वे लोगों से आग्रह करते हैं कि सभी लोगों को प्रधानमंत्री जी की बातों पर ध्यान देना चाहिए।