उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अलोक वर्णवाल से साक्षात्कार लिया। अलोक वर्णवाल ने बताया कि भारतीय संविधान समानता की बात करता है। महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार देना चाहिए। जरुरी नहीं है कि सम्पत्ति में अधिकार को लेकर भाई - बहन के रिश्ते में दरार आएगा।भाई -बहन के बीच दरार संभव नही है
यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा निकाली गई ग्रुप सी में कांस्टेबल (रसोई सेवाएं) के पदों पर अस्थायी आधार पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। इसमें कुल 819 पदों पर भर्ती निकाली गयी है।वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं पास किया हो साथ ही राष्ट्रीय कौशल विकास निगम से या राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से खाद्य उत्पादन या रसोई में NSQF level – I पाठ्यक्रम प्राप्त होना चाहिए।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://recruitment.itbpolice.nic.in/rect/index.php .उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और लिखित परीक्षा पास करने के बाद मेरिट लिस्ट में नाम आने के आधार पर होगा।याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 01/10/2024 है।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार लेने के लिए आगे आना चाहिए। जब तक महिलाएं आगे नहीं आयेंगी उन्हें संपत्ति का अधिकार नहीं मिलेगा सरकार संपत्ति का अधिकार देने के लिए कानून बनाती है, लेकिन कानून का ठीक से पालन नहीं किया जाता है, जिसके कारण महिलाएं आज भी संपत्ति का अधिकार पाने से वंचित रह गयी हैं। जब तक शिक्षा का अभाव रहेगा तब तक महिलाएं अपने अधिकार से वंचित रहेंगी।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रजनी शुक्ला से बातचीत की। बातचीत में रजनी शुक्ला ने बताया कि पैतृक संपत्ति में बेटियों को हिस्सा नहीं मिलना चाहिए। बेटियाँ शादी कर के दहेज़ लेकर अपने घर जाती हैं इसलिए अगर बेटे हैं तो बेटों का अधिकार रहता है बेटियों का अधिकार नहीं बनता। अगर बेटियां संपत्ति का अधिकार लेती हैं तो भाई बहन के रिश्ते में दरार आती है।साथ ही उनके बीच अच्छा सम्बन्ध नहीं रहता है। यदि बेटे नहीं हैं बेटियां हैं तो बेटियां अपने माता-पिता की देखभाल करें, उनका पालन-पोषण करें, उनकी हर जरूरत को पूरा करें।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि 2005 के कानून में संशोधन के बाद बेटी को वारिस यानी बराबर का उत्तराधिकारी माना गया है, अब बेटी विवाहित होने से पिता की संपत्ति पर अपना अधिकार नहीं बदलता है यानी बेटी का पिता की सम्पत्ति पर शादी होने के बाद भी अधिकार रहता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रिया से साक्षात्कार लिया। प्रिया ने बताया कि बेटियों को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिलना भी चाहिए और नही भी मिलना चाहिए। अगर भाई ना रहे या भाई माता - पिता की सेवा नहीं कर रहे हैं उनको तकलीफ देते हैं , तभी बेटी का हिस्सा बनता है। समाज में कुछ बच्चे जमीन जायदाद की लालच में माँ - बाप को घर से निकल देते हैं। ऐसे घरों में माता - पिता चाहते हैं उनकी बेटियां उन के पास रह कर उनकी सेवा करें और बुढ़ापे का सहारा बनें। घर का बेटा ठीक है तो बहन को हिस्सा नही लेना चाहिए क्योंकि ससुराल में उनका हक़ होता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पुष्पावती से साक्षात्कार लिया। पुष्पावती ने बताया कि बेटियों को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा देना चाहिए। बेटियों की शादी और शिक्षित भी करना पड़ता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरोज से साक्षात्कार लिया। सरोज ने बताया कि बेटी माता - पिता की सेवा करती है। बेटा-बहू माता -पिता की सेवा नही करते हैं। इसलिए बेटियों को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। शादी के बाद भाई के होते हुए भी बेटी को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रुक्मणि देवी से साक्षात्कार लिया। रुक्मणि देवी ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में लड़कियों को भी हिस्सा मिलना चाहिए। अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होता है और विवाहित महिलाओं को ससुराल में अधिकार होता है।माता - पिता अच्छा घर और वर देख कर बेटी की शादी करते हैं। पैतृक सम्पत्ति में भाइयों से हिस्सा लेंगी तो रिश्तों में दरार पैदा हो जायेगा। मायके आना - जाना प्यार - मोहब्बत सब ख़तम जो जायेगा।मायके से सम्बन्ध अच्छा रहेगा तो जीवन भर उनका प्रेम - व्यवहार बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ममता से साक्षात्कार लिया। ममता ने बताया कि पैतृक संपत्ति में बेटा और बेटी दोनों को हिस्सा मिलना चाहिए। अगर बेटा की पत्नी अपने सास ससुर की सेवा अच्छे से नहीं कर रही है , तो इस स्तिथि में भी बेटियों को संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है
