उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी चौधरी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को ससुराल में संपत्ति में अधिकार लेना चाहिए। उनको पैतृक संपत्ति में अधिकार नहीं लेना चाहिए। महिलाएं पति के संपत्ति में अधिकार ले सकती हैं। यदि उनका भाई है तो उनको भाई के संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहिए
पति की मृत्यु के बाद विधवा का उसकी ज़मीन पर अधिकार कोई दया नहीं, बल्कि उसका कानूनी हक़ है। ज़रूरत इस बात की है कि क़ानून की जानकारी, प्रशासनिक सहयोग और सामाजिक समर्थन तीनों एक साथ मिलें। तभी विधवाओं के लिए “क़ानून में अधिकार” वास्तव में “ज़मीन पर अधिकार” बन पाएगा। तब तक आप हमें बताइए कि , *--- क्या आपके गांव/मोहल्ले में विधवाओं के नाम ज़मीन का म्यूटेशन आसानी से होता है? *--- पंचायत या स्थानीय नेता विधवा अधिकारों की रक्षा में किस तरह की भूमिका निभा रहे हैं? *--- बेदखली के मामलों में प्रशासन कितनी जल्दी कार्रवाई करता है? *--- और क्या कानूनी सहायता केंद्र गांवों तक प्रभावी ढंग से पहुँच पा रहे हैं?
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से 29 वर्षीय अमृता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाएं पुरुषों से आगे निकल गई हैं।आज कल महिलाएं पुरुषों से बहुत आगे निकल चुकी हैं और कहीं कहीं महिलाओं को दबा भी दिया जा रहा है और कई उभार भी दिया जा रहा है।अगर कहीं पुरुष साथ दे रहे तो औरतें कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिलाओं को तो कहीं न निकलने देते हैं और न ही कहीं जाने देते हैं। इसीलिए उन लोगों को दिक्कत होती है और महिलायें परिवार के सपोर्ट के कारण आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को हौसला दिया जाए तो वह समाज में बहुत कुछ कर सकती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि कुछ महिलाओं का कहना है कि उनको पति के हिस्से के जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। महिला पुरुष के समान हैं इसलिए दोनों को बराबर अधिकार मिलना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को संपत्ति में हक़ मिलना चाहिए तभी वह पुरुष के बराबर हो सकेंगी और वह सशक्त बनेंगी । महिलाओं को जागरूक भी होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से कुसुम मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को सपोर्ट करना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से खुशरती मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए ताकि महिलायें आत्मनिर्भर बन सके और अपने परिवार की रक्षा कर सके
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से तारामती मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को सपोर्ट मिलनी चाहिए। उनको पूरी मदद मिलनी चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से 57 वर्षीय बिमला मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर हक़ मिलना चाहिए। महिलाएं बहुत कुछ कर सकती हैं। लेकिन लोग महिलाओं को कमजोर करते चले गए। महिलाओं को अधिकार दिलाना चाहिए ताकि वह कुछ प्राप्त कर सके।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से अमरेंद्र कुमार मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनके विचार से महिलाओं को समपूर्ण समृद्धि के साथ खेती -बाड़ी का काम और महिलाओं को उचित स्थान दिया जाना चाहिए।जिससे उनका विकास हो तथा परिवार में फैसला लेने के लिए तत्पर रहें।वो आत्मनिर्भर बनेंगी तथा उनका विकास होगा
