उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनी से साक्षात्कार लिया। सोनी ने बताया कि उन्हें अपने पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं चाहिए। अगर माता पिता के पुत्र संतान नहीं है तो बेटियों को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। आज के समय में बेटियां भी बेटो के बराबर है। माता पिता बेटियों के शादी में लाखो खर्च करते है और बचपन से ही उनकी परवरिश करते है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुमित्रा देवी से साक्षात्कार लिया। सुमित्रा देवी ने बताया कि बेटा के रहते बेटी को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिल सकता है।बेटी का सम्पत्ति ससुराल में होता है। यदि बेटा नही है तो इस परिस्थिति में बेटी को मायके की सम्पत्ति में अधिकार हो सकता है। बेटी को माता - पिता की देखभाल करना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ख़ुशी उपाध्याय से साक्षात्कार लिया। ख़ुशी उपाध्याय ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए, क्युकी बेटियों को दहेज़ दिया जाता है वही उनका हिस्सा होता है। मायके में हिस्सा देना माता पिता के ऊपर निर्भर करता है.

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सतीश चौधरी से साक्षात्कार लिया। सतीश चौधरी ने बताया कि बेटियों को हिस्सा उनके ससुराल में मिलना चाहिए, शादी के बाद उनका हिस्सा ससुराल में होता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मानस उपाध्याय से साक्षात्कार लिया। मानस उपाध्याय ने बताया कि बेटियों को पैतृक सम्पत्ति अधिकार मिलना चाहिए। बेटा -बेटी एक सामान है। दोनों को शिक्षित किया जाता है और एक समान पालन - पोषण किया जाता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम लखन यादव से साक्षात्कार लिया। राम लखन यादव ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में महिला को अधिकार नही देना चाहिए। सम्पत्ति में अधिकार देने से भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है। बहू को सम्पत्ति में अधिकार देना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से  मदन मोहन से साक्षात्कार लिया। मदन मोहन ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार नही देना चाहिए। अधिकार देने से मामला गंभीर होगा और महिला मायके और ससुराल दोनों जगह हिस्सेदारी का दवा करेगी। भाई - बहन के बीच दरार तो नही आएगा क्योंकि एक ही खून और खानदान है। लेकिन मामला कहीं ना कहीं जरूर उलझेगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से  अलोक वर्णवाल से साक्षात्कार लिया। अलोक वर्णवाल ने बताया कि भारतीय संविधान समानता की बात करता है। महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार देना चाहिए। जरुरी नहीं है कि सम्पत्ति में अधिकार को लेकर भाई - बहन के रिश्ते में दरार आएगा।भाई -बहन के बीच दरार संभव नही है

यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा निकाली गई ग्रुप सी में कांस्टेबल (रसोई सेवाएं) के पदों पर अस्थायी आधार पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। इसमें कुल 819 पदों पर भर्ती निकाली गयी है।वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं पास किया हो साथ ही राष्ट्रीय कौशल विकास निगम से या राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से खाद्य उत्पादन या रसोई में NSQF level – I पाठ्यक्रम प्राप्त होना चाहिए।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://recruitment.itbpolice.nic.in/rect/index.php .उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और लिखित परीक्षा पास करने के बाद मेरिट लिस्ट में नाम आने के आधार पर होगा।याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 01/10/2024 है।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार लेने के लिए आगे आना चाहिए। जब तक महिलाएं आगे नहीं आयेंगी उन्हें संपत्ति का अधिकार नहीं मिलेगा सरकार संपत्ति का अधिकार देने के लिए कानून बनाती है, लेकिन कानून का ठीक से पालन नहीं किया जाता है, जिसके कारण महिलाएं आज भी संपत्ति का अधिकार पाने से वंचित रह गयी हैं। जब तक शिक्षा का अभाव रहेगा तब तक महिलाएं अपने अधिकार से वंचित रहेंगी।