उत्तरप्रदेश राज्य के जिला संत कबीर नगर से आशुतोष उपाध्याय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई।श्रोता यह बताना चाहती हैं कि मानसिक स्वास्थ्य का मतलब होता है भावात्मक,मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कल्याण की स्थिति। यह बताता है कि लोग कैसे सोचते हैं ,महसूस करते हैं और कार्य करते हैं।
हमारे आसपास ऐसे कौन कौन सी परिस्थिति देखने को मिलती है जो एक ब्यक्ति को अवसाद ग्रस्त कर सकती है और अगर आपके किसी अपने में आज के कड़ी में बताये गए लक्षणों में से कोई लक्षण देखने को मिले तो सबसे पहला कदम आप क्या उठाएंगे ? इस तनाव भरी ज़िन्दगी में बच्चो और युवाओं को मानसिक तौर पर मज़बूत बनाने और अवसाद की स्थिति से दूर रखने के लिए माता पिता व परिवार के दूसरे सदस्यों की क्या भूमिका है ?
गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीब दास साहू धान की नर्सरी में दवा और खाद का प्रयोग कब और कैसे करना चाहिए इसके सम्बन्ध में जानकारी दे रहें हैं।
उत्तरप्रदेस राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि लोगों का मेंटल हेल्थ ठीक रहना जरूरी है और इसके संबंध में लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है क्योंकि अगर लोगों का मानसिक हेल्थ अच्छा नहीं रहता है तो वे पागलपन और चिड़चिड़ापन महसूस करने लगते हैं।सरकार का भी दायित्व है कि मेंटल हेल्थ के लिए अलग से एक कानून बनाया जाए और गांव क्षेत्रों में भी इसके चिकित्सक रखा जाए क्योंकि मेंटल हेल्थ के चिकित्सक बड़े- बड़े शहरों में रहते हैं।छोटे शहरों कस्बों में नहीं रहते हैं।जिसके चलते बीमारी ग्रस्त लोगों को काफी परेशानी होती है।इसलिए मेंटल हेल्थ के बारे में सरकार को कदम उठाना चाहिए।
बुलिंग का सामना करना कोई आसान काम नहीं होता हमारे समाज में कई ऐसे लोग हैं जो इसका शिकार है क्या आपने या आपके किसी जानने वाले ने कभी अपने जीवन में बुलिंग का सामना किया है ? आखिर क्या वजह है कि हमारे समाज में बुलिंग जैसी समस्या मौजूद है और लोग इस समस्या से जूझने के लिए मजबूर होते हैं ? अगर कोई व्यक्ति इस समस्या से जूझ रहा है तो ऐसी स्थिति में वह खुद को इससे बाहर निकालने के लिए क्या कर सकते हैं ? और बुलिंग जैसी समस्या को समाज से मिटाने के लिए सामुदायिक स्तर पर किस तरह की पहल की जा सकती ?
गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीब दास साहू उन्नत विधि से धान की खेती और बिचड़ा के हैंडलिंग की जानकारी दे रहें हैं।
आज के समय में लोगो आख़िरकार इतने ज़्यादा अकेलेपन का शिकार क्यों हो जाते है ? वे कौन से वजह होते हैं कि लोग साथ साथ होते हुए भी अपनी मन की बात एक दूसरे तक नहीं पहुचा पते है ? अपने परिवार और अपनों को इस अकेलेपन से दूर रखने के लिए आप अपने स्तर पर क्या करना चाहेंगे ?
गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू जानकारी दे रहें हैं धान के बिचड़ा को कैसे तैयार किया जाए। उन्होंने बताया कि सारा बिचड़ा एक ही दिन में तैयार नहीं करना चाहिए, बिचड़ा को तैयार करने के लिए क्रमबद्ध तरीक़ा के साथ साथ मौसम का भी ख़ास ध्यान रखना चाहिए .
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला संत कबीर नगर से नूतन उपाध्या की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से किरण चौधरी से हुई।किरण चौधरी यह बताना चाहती है कि लोगों को मानसिक तनाव से बचने के लिए योग करना चाहिए,संतुलित आहार लेना चाहिए ,व्यायाम करना चाहिए और संगीत सुनना चाहिए।योग करने से आराम मिलता है और मानसिक तनाव कम होता है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला संत कबीर नगर से नूतन उपाध्या की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मीनू त्रिपाठी से हुई।मीनू त्रिपाठी यह बताना चाहती है कि मानसिक तनाव से बचने के लिए स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाना,आराम करने के तकनीकों की अभ्यास करना और सामाजिक समर्थन प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा तनाव के कारणों को पहचानना और उनसे निपटने के लिए उपाय ढूंढने की आवश्यकता है।समय से मानसिक तनाव से बचने के लिए लोगों को अच्छी नींद लेनी चाहिए ,भरपूर मात्रा में भोजन करना चाहिए।
