Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि कई लोगों का मानना है कि मानसिक रोग आनुवंशिक कारणों से,नशा करने से होता है।बच्चे के मेन्टल हेल्थ के लिए माता- पिता भी जिमीदार होते हैं।माता -पिता के नशा करने का गलत प्रभाव बच्चों पर पड़ता है।लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए और अपने भोजन पर भी ध्यान देना चाहिए।कई बच्चे अधिक मोबाइल और टीवी चलाते हैं जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।

हर व्यक्ति को जीवन के किसी न किसी पड़ाव पर ऐसे पियर प्रेशर यानि की अपने साथियों के दबाद का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपके अनुसार या दबाव हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करता है ? कई बार दोस्तों के दबाव में आकर लोग ऐसे काम करने को आगे बढ़ जाते हैं जो पूरी तरीके से सही नहीं होता है लेकिन सब जानते समझते हुए भी अपने दोस्तों को ना नहीं कह पाते है। आखिर इसके पीछे क्या कारण होता है ? और क्या आपने कभी ऐसे दबाव का सामना किया है ?

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला संत कबीर नगर से के.सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि लोग अपने खान- पान, रहन -सहन और व्यर्थ की चिंता के कारण मानसिक बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।मानसिक बीमारी एक ऐसी बीमारी है जो दिमाग में बैठ जाती है।उसको निकालना मुश्किल होता है इसलिए लोगों को चाहिए की समय समय पर व्यायाम करें और समय से भोजन लें।किसी तरह की चिंता हो तो उसे काफी गंभीरता से ना लेें

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से ममता मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि लोगों को अच्छे से बातें करना चाहिए ,अच्छे से रहना और अपने दिमाग को फ्रेश रखने चाहिए।जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।मानसिक विकार को दूर करने के लिए अच्छी चीज़ें देखना चाहिए ,अच्छा भोजन करना चाहिए और मन को हमेशा शांत रखना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि अभिभावकों को अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए कि कहीं वह नशा तो नहीं कर रहा है क्योंकि नशा करने से भी मानिसक तनाव होता है।अधिक मोबाइल का इस्तेमाल करने से भी बच्चों का मानसिक संतुलन बिगड़ता है।समय से बच्चों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह मानसिक संतुलन खो देंगे और डिप्रेशन का शिकार हो जायेंगे

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला संत कबीर नगर से 20 वर्षीय श्रुति उपाध्याय मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि तनाव और डिप्रेशन दोनों ही मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियां हैं लेकिन इनके बिच कुछ महत्वपूर्ण अंतर् हैं।तनाव एक स्थायी प्रक्रिया है जो किसी विशेष स्थिति या घटना के प्रति होती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई।श्रोता यह बताना चाहते हैं कि मानसिक सावस्थ्य का असर लोगों के शरीर पर भी पड़ता है। मानसिक सावस्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य आपस में जुड़े हुए हैं और एक दूसरे के पूरक हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला संत कबीर नगर से 33 वर्षीय नूतन उपाध्याय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई।श्रोता यह बताना चाहते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य का मतलब होता है भावनात्मक रूप से मस्तिष्क का स्वस्थ रहना।यह बताता है कि व्यक्ति कैसे सोचते हैं,कैसे महसूस करते है ,क्या कार्य करते है और यह लोगों के जीवन के सभी पहलुओं को प्रभावित करता है। जैसे की तनाव को संभालना,दूसरों से जुड़ना और निर्णय लेना।संक्षेप में मानसिक स्वास्थ्य एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति अपने जीवन के तनाव का सामना करने की, अपनी क्षमता का एहसास करने की और समुदाय में योगदान करने का सक्षम होता है।