इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से सरोज चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि भूमि के अधिकार को प्राप्त करने के लिए, हमारी कानूनी नीतियों को बदलना होगा ताकि महिलाओं के उत्तराधिकार कानून बन सकें। कानूनों में सुधार को ऐसी प्राथमिकता दी जाती है कि विरासत में महिलाओं का समान हिस्सा होना चाहिए। महिलाओं को समान अधिकार मिलने चाहिए, चाहे वे अपने पिता या पति की भूमि पर हों। महिलाओं को भूमि का अधिकार होना चाहिए ताकि वे अपने अधिकारों के बारे में पूरी तरह से जागरूक हो सकें और सामाजिक धाराओं को बदल सकें।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सरोज चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में लड़कियों के साथ भेदभाव किया जाता है। सामाजिक भेदभाव तब होता है जब, किसी व्यक्ति या लोगों के समूह को उनकी सामाजिक पहचान एवं अधिकारों से वंचित कर दिया जाता है। महिलाओं को कई प्रकार के शोषण का सामना करना पड़ता है। जैसे - लैंगिक भेदभाव, उत्पीड़न,शिक्षा की कमी , दहेज़ उत्पीड़न,इत्यादि ।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की लोग समानता का दावा करते हैं यह समाज में देखा गया है कि लोग महिलाओं और पुरुषों को समान नाम देते हैं कि महिलाओं और पुरुषों को समान रूप से शिक्षित किया जाता है। सभी सामान रूप से कार्य कर रहे है। लेकिन यह देखा गया है कि महिलाएं संपत्ति के अधिकार में बहुत पीछे हैं, महिलाओं को अधिकार नहीं मिलेगा तो महिलायें कैसे आत्मनिर्भर बनेंगी। सरकार शक्ति मिशन के तहत महिलाओं को समान दर्जा देने की बात करती है, लेकिन जब संपत्ति के अधिकारों की बात आती है तो पुरुष वर्ग पीछे हटकर महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं देने की बात करते हैं। सोचा जाये तो अगर महिलाओं को संपत्ति का समान अधिकार नहीं दिया जाएगा, तो महिलाएं कैसे आत्मनिर्भर होंगी और समानता की दर कैसे बढ़ेगी।इसपर सभी को चिंतन करने की जरुरत है।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बंटी लोधी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने से भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है। उन्हें अपने पति के सम्पति में हिस्सा मिलना ही सही है पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं का सम्पत्ति के अधिकार पर कई प्रकार की प्रतिक्रियाएं समाज से मिल रही है।कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार दिया जाए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार नही मिलना चाहिए। सरकार जब महिलाओं को समानता का अधिकार दे रही है फिर सम्पत्ति का अधिकार उन्हें नहीं दिया जाता है, तो उन्हें समानता का भी अधिकार नहीं दिया जा रहा है। शक्ति मिशन के तहत महिलाओं को जागरूक किया जाता है लेकिन जागरूकता केवल सीमित समय के लिए रह गया है। इसका कारण यह है कि महिलाओं के बीच शिक्षा अभी भी पर्याप्त नहीं है। अब तक, महिलाएं इतनी जागरूक नहीं हो पाई हैं जिसके कारण उन्हें अपने अधिकारों की मांग करने का अधिकार सही रूप से नहीं मिल रहा है। सरकार को भी कड़ा रुख अपनाना चाहिए, जिससे महिलाओं को भी संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए और महिलाओं को भी संपत्ति का अधिकार उसी तरह दिया जाना चाहिए जैसे महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नौकरी कर रही है उसी प्रकार उन्हें भूमि का भी अधिकार मिलना चाहिए
"आपका पैसा आपकी ताकत" कार्यक्रम के अंतर्गत आज की कड़ी में हम जानेंगे, पैसों के बचत से जुड़ी विस्तृत जानकारियां ।
आज हमारा देश पूरे उत्साह और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारतवासियों के लिए इस दिन का बड़ा महत्व है। सदियों की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। हम कृतज्ञ है उन वीर सपूतों और वीरांगनाओं का जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया और हमें स्वतंत्र भारत में गर्व से जीने का अवसर दिया। अब हमारा कर्तव्य है अपने देश की रक्षा करें , दुनिया में भारत का नाम रौशन करें और समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों का अंत कर,देश को प्यार का आशियाँ बनाएं। मोबाइल वाणी परिवार के तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!
Transcript Unavailable.
नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा निकाली गयी आईबीपीएस,सीआरपी,प्रोबेशनरी,ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के 4,455 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त किया हो।इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गयी है। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://ibpsonline.ibps.in/crppo14jul24/.उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 21-08-2024 है।
