उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें समपत्ति की भी आवश्यकता पड़ती है। सरकार महत्वाकांक्षी योजना के साथ महिलाओं को सशक्तिकरण और विभिन्न तरह नौकरी,व्यवसाय से जोड़ने का काम कर रही है। लेकिन महिलाओं को समपत्ति का अधिकार न मिलने के कारण महिलाएं आज दुखी महसूस कर रही हैं।सम्पत्ति का अधिकार मिलेगा तभी महिलाएं सशक्त होंगी। वार्ना सशक्तता सिर्फ कागजों में सममिट ही सिमट कर रह जाएगा

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से मनोज कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देना ठीक रहेगा।अगर किसी महिला को संपत्ति में अधिकार मिल जाता है तो, उनका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। महिला सशक्तिकरण में एक योगदान हो होगा। महिला स्लंबी होंगी और अपना तथा अपने बच्चों का अच्छा विकास करेंगी। किसी पे आश्रित नहीं होंगी तथा उनकी आर्थिक आजादी के तरफ अच्छा कदम होगा। वो अपने फैसले खुद ले पाएंगी और अपने बच्चों का विकास करेंगी। बच्चों के विकास के साथ महिलाओं और समाज का विकास भी होगा। समाज का विकास होगा तो देश का विकास होगा। इसीलिए महिलाओं को समपत्ति में अधिकार देना चाहिए।यह आज के समय की मांग है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से पूजा मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि भारत में महिलाओं को कई अधिकार दिए गए हैं। महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। पैतृक संपत्ति में महिलाओं को बराबर हिस्सेदारी मिलनी चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से राम प्रकाश ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला को पिता की सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए। बल्कि पति के सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।मायके की सम्पत्ति लेने पर भाई के साथ रिश्ते में दरार आ जाते हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान देखा गया कि कुछ महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार नही चाहिए।ऐसी महिलाओं को अपने पति की संपत्ति में अधिकार चाहिए।पिता वाले हिस्से में नहीं चाहिए। इनको अंदेशा है कि यदि ये मायके में हिस्सा लेंगी तो भाई-बहन के रिश्ते में दरार आ जाएगा। वही कुछ महिलाओं का कहना है 'सम्पत्ति का अधिकार हमें भी मिलना चाहिए' और इसके लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए।बेटा और बेटी एक ही माता - पिता के संतान हैं।सम्पत्ति में जितना हिस्सा भाई का होता है उतना ही हिस्सा बहन का भी होता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि लड़कियों को मायके में हिस्सा नहीं लेना चाहिए। माता -पिता अपने बच्ची को पढ़ाती और लिखाती है और बहुत मुश्किल से शादी कर के विदा करती है तो महिलाओं को ससुराल में जमीन में हक़ लेना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रिंकू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन मायके में जमीन में अधिकार नहीं लेना चाहिए क्योंकि विवाद हो जाता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को प्रॉपर्टी में हक़ मिलना चाहिए। महिलाएं जागरूक हो रही हैं और पुरुषों से ज्यादा आगे बढ़ रही है। उनको जमीन में हक़ देने से उनको जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार है।पिता की सम्पत्ति में बेटे के बराबर बेटी का भी हक़ है।विधवा को भी सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए।महिलाओं के लिए सरकार ने प्रावधान किया है, लेकिन सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो पाता है।इस वजह से महिलाएं आज समाज में पिछड़ी हुई हैं। जबकि समाज में उन्हें बराबरी का हिस्सा माना जाता है। सम्पत्ति के अधिकार के प्रति महिलाओं में जागरूकता का अभाव भी है