उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से 26 वर्षीय नीलू उपाध्याय मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलने से वह जागरूक होंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार मिलेगा,तभी उनको पुरुषों के समान महत्त्व मिलेगा।इस बात पर क्षेत्र के लोगो की अलग-अलग राय आ सामने रही है. कुछ इस बात के पक्ष में हैं तो कुछ का कहना है कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार देना उचित नहीं है।महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। जैसे - नौकरी,व्यवसाय,खेती,इत्यादि।महिलाओं की योग्यता को देखते हुए उनको सम्पत्ति में अधिकार देना उचित होगा। जब तक महिलाओं को सम्पत्ति सम्पत्ति में अधिकार नही मिलेगा,वो सशक्त नही होंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से अलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि पहले भी महिलाओं को अधिकार था लेकिन उनको जानकारी नहीं था। लेकिन आज उनको अधिकार के बारे में पता चल गया है। अब उनके रहन सहन और खान पान में बदलाव हो रहे हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से श्वेता त्रिपाठी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को प्रॉपर्टी मिलनी चाहिए। महिलाओं को संपत्ति मिलने से उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मान मिलती है। जिससे वो सशक्त बनती हैं।महिलाएं स्वयं अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती हैं।महिलाओं को प्रॉपर्टी मिलने से घर के वातावरण अच्छे होते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि कई महिलाओं का मानना है कि उनको जमीन में अधिकार नहीं चाहिए क्योंकि पैतृक संपत्ति में अधिकार लेने से भाई और बहन के रिश्ते में दरार आ जायेगा।कई महिलाओं का यह भी कहना है कि उनको पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए ताकि वह पुरुष के बराबर हो सकें। महिलाओं को जमीन में अधिकार लेने के लिए उनको शिक्षित होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से तीप्ति त्रिपाठी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को प्रॉपर्टी में हक़ मिलना चाहिए। जिस घर में महिलाओं का सम्मान होता है उस घर में कोई भी परेशानी नहीं आती है। महिलाओं को सपोर्ट करना चाहिए। महिलाएं जागरूक होंगी।आज महिला पुरुषों से आगे चल रही हैं और हर काम अच्छे से करती हैं। महिलाएं जागरूक होंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। उनमें से एक है महिला सशक्तिकरण और महिला सशक्तिकरण तब सफल होगा,जब महिलाओं को भूमि सम्बंधी अधिकार दिया जाएगा।महिलाएं खेतों में बढ़ - चढ़ कर काम करती हैं। मगर उनके नाम पर जमीन नही होता है।क्षेत्र की कई महिलाओं का कहना है कि उनको भी समपत्ति का अधिकार दिया जाए। महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार जब तक नहीं मिलेगा तब तक समानता का अधिकार देखने को नही मिलेगा।शिक्षा के अभाव में महिलाएं अपने हक़ से वंचित रह जाती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से अलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को अधिकार नहीं मिलना चाहिए क्योंकि इससे समाज में बहुत दिक्कतें होती हैं। अधिकार मिलने के बाद महिला बदल जाती है,पति को छोड़ कर भाग जाती हैं। इसलिए उनको अधिकार नहीं मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से आलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को जमीन में हिस्सा मिलना चाहिए ।शादी में 10 लाख और 12 लाख खर्चा होता है वह बच्चों को नहीं मिल पाता है । इसलिए महिलाओं को जमीन में हक नही मिलना चाहिए ।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सम्पत्ति का अधिकार पाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। कुछ लोगों के अनुसार महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के समान काम कर रही हैं और उन्हें वहां बराबरी का दर्जा प्राप्त है।फिर महिलाओं को बराबर सम्पत्ति का अधिकार क्यों नही दिया जा रहा है?
