उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विनिमा से साक्षात्कार लिया।विनिमा ने बताया कि इनके पिता ने इनकी शादी में दहेज दिया है और बहुत पैसा खर्च किया है।ऐसे में पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा लेने पर भाई से दुश्मनी हो जाएगी

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से संवाददाता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोनी श्रीवास्तव से साक्षात्कार लिया।मोनी श्रीवास्तव ने बताया कि ये पैतृक सम्पत्ति में अपना हिस्सा लेना चाहती हैं।इसके लिए वकील की सहायत ले रही हैं और मोबाइल वाणी संवाददाता अलोक श्रीवास्तव भी मदद कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से आलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रिंकू से साक्षात्कार लिया। रिंकू ने बताया कि पैतृक सम्पति में दहेज़ के तौर पर इनके पिता ने हिस्सा दे दिया है। इनकी शादी में दस लाख रुपया खर्च हुआ था।इस खर्च में भाइयों ने कोई एतराज नही किया था। जबकि उनका भी उन पैसों में हिस्सा था। अब जो सम्पत्ति है सब भाइयों का है। इनको हिस्सा ले कर भाइयों से विवाद नही चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं और उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी देखी जा रही है।फिर सम्पत्ति के अधिकार में उनकी भागीदारी पीछे क्यों है ?

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देना चाहिए। महिलायें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हैं और वह शिक्षित नहीं हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। कई पुरुष महिलाओं को अधिकार नहीं देना चाहते हैं। कई महिलायें भी अधिकार नहीं लेना चाहती हैं क्योंकि वह जागरूक ही नहीं हैं। इसलिए महिलाओं को जागरूक होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को संपत्ति के अधिकार के बारे में जागरूक करना चाहिए।यदि महिलाओं को संपत्ति के अधिकार के बारे में जानकारी देने से अच्छा रहेगा। कई महिलाएं अशिक्षित है। अशिक्षा के कारण महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत एक पुरुष प्रधान देश है और इसमें काफी संख्या में लोग खेती किसानी करते हैं।खेती किसानी में महिलाएं भी काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।लेकिन उन्हें संपत्ति के अधिकार से वंचित रखा गया है।महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलेगा,तो वो भी भी सशक्त होंगी।सशक्त देश बनाने के लिए सबकी भागीदारी होती है।

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सकला मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए। महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं। वह पुरुषों के समान ही काम करती हैं