उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको अपनी जमीन अपना अधिकार कड़ी संख्या -7 बहुत अच्छा लगा। देश में सरकार नए - नए कानून बना रही है। लेकिन हकीकत में ये कानून सामाजिक व्यवस्था में असफल हैं। महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार नही दिया जाता है। वर्तमान समय में जहां महिलाएं लगभग हर क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को घर तक सिमित रहना पड़ता है। यहां तक कि गांव की प्रधान यदि महिला हैं तो उनको ब्लॉक स्तर तक नही भेजा जाता है। उनके जगह उनके पति काम करते हैं। महिलाओं को समाज से दूर घर में रहने को मजबूर किया जाता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला सम्पत्ति के अधिकार को लेकर तरह - तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए। कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। लेकिन अगर देखा जाए तो सरकार को भी इस पर कड़ा रुख अपनाना चाहिए। जब तक सरकार इस पर कड़ा रुख नहीं लेती, तब तक महिलाओं को इस अधिकार से वंचित रहना पड़ सकता है। महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। आज समाज में देखा जा रहा है कि कई महिलाएं दहेज हत्या का शिकार हो रही हैं। तो कानून बनाने का क्या फायदा? कानून केवल कागज पर बनाया जा रहा है, लोगों को इसका लाभ नही मिल रहा है। महिला संपत्ति का अधिकार भी कागजों पर सिमट कर रह जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला सम्पत्ति के अधिकार पर लोगों की अलग - अलग प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए ,जबकि कुछ लोगों की राय है कि नही देना चाहिए। महिलाओं को शिक्षा और नौकरी में बढ़ावा दिया गया है, तो लोग महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देने से क्यों बाहर रखते हैं? जबकि हर कोई जानता है कि अगर महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाता है, तो महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज कुमार से साक्षात्कार लिया। मनोज कुमार ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार नही देना चाहिए। जिनके पास कम सम्पत्ति होगा उनकी स्थिति सोचनीय हो जाएगी। भाई - बहन के रिश्ते ख़राब हो जाएंगे। भाई कहां से बहन की शादी करेगा और कैसे सम्पत्ति का अधिकार देगा ?
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति से साक्षात्कार लिया। संभ्रांत व्यक्ति ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए
Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को समानता का अधिकार सरकार द्वारा दिया गया है, लेकिन महिलाओं को समानता का अधिकार अभी तक नहीं मिल सका है। आकड़े कुछ भी हो लेकिन देखने को यही मिल रहा है, समानता का अधिकार तभी पूरा होगा जब महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलेगा। जब तक उन्हें संपत्ति का अधिकार नहीं मिलता, उन्हें समानता का अधिकार नहीं मिलने के बराबर है। भारत में अधिकांश महिलाएं खेती किसानी से जुड़ी हुई हैं, लेकिन उन्हें अभी तक संपत्ति का अधिकार नहीं मिला है। सम्पत्ति अधिकार पर कानून भी बनाया गया है, लेकिन कानून लागू नहीं किया जा रहा है। अगर इसे लागू किया जाता है तो महिलाएं भी सक्रिय और सशक्त होंगी। महिलाओं को भूमि का अधिकार दिलाने की लिए समाज में सभी को आगे आना होगा,अगर समाज के सभी प्रमुख लोग आगे आएंगे तो ही महिलाओं का सशक्तिकरण होगा और एक शिक्षित समाज का निर्माण होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एडवोकेट घनश्याम से साक्षात्कार लिया।घनश्याम ने बताया कि पति - पत्नी के बीच अच्छा सम्बन्ध होना चाहिए। जवानी में पति - पत्नी एक दूसरे की अहमियत नही समझते हैं। मगर बुढ़ापा में समझ में आता है कि कोई किसी का नही होता है। बुढ़ापा में पति - पत्नी एक दूसरे का साथ देते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि संत कबीर नगर में वृक्षारोपण अभियान तेजी से चल रहा है। गांव , गली , मोहल्लों में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा वृक्षरोपण के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आने वाले समय में यदि वृक्षारोपण नहीं किया गया तो बहुत नुकसान हो सकता है। पेड़ हमारे जीवनदाता हैं। अगर पेड़ रहेंगे तो हमें बारिश, हवा, ऑक्सीजन मिलेगी अगर बारिश नहीं होगी तो हमारा जीवन अधूरा रहेगा।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीरनगर से रामप्रकाश सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिला को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए
