उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला संपत्ति अधिकार को लेकर लोगो की अलग अलग राय है। कुछ लोगो का कहना है की महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए, तो कुछ का कहना है की उन्हें अधिकार मिलना नहीं चाहिए। हमारे देश में महिलाएं शिक्षा के मामले में बहुत पिछड़ी हुई है, महिलाएं शिक्षा में आगे रहेंगी तभी उन्हें अधिकार मिल पायेगा और समाज में उनका सम्मान बढ़ेगा

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के. सी. चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से विष्णु पांडे से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार मिलना गलत है।महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार मिलने से भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है महिलाओं को अपने पति की सम्पत्ति में हिस्सा लेना जरूरी है ना कि भाई की। इससे भाई के साथ भी रिश्ता टूट जाएगा कई तरह की असमानता होगी। गांव वालों के साथ भी रिश्ता में खटास हो सकता है बाद में पति के साथ भी विवाद हो सकता है जो गलत है .

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि महिलाएं जब शिक्षित होंगी उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होगी की अपने अधिकारों को कैसे प्राप्त करते हैं। और हम इस अधिकार का प्रयोग कैसे कर सकते हैं। हमारे समाज में कुछ ऐसी महिलाएं भी पाई गई हैं जो अशिक्षित होने के बावजूद शिक्षित लोगों से आगे हैं, क्योंकि शिक्षित होने से ज्यादा जरूरी है जागरूक होना। महिलाएं समाज में उठेंगी बैठेंगी बात करेंगी तो वे खुद जागरूक होंगी। जब तक घर से बाहर पुरूष हो या महिला नहीं निकलेंगे वे जागरूक नहीं होंगे। जब लोग समाज में घूमें, तो वे देखेंगे कि हमारा समाज कैसा है, हमारे समाज में क्या है, कितनी अच्छी चीजें हैं, समाज में कितनी बुराइयां हैं, फिर उन्हें जानकारी मिलती रहती है, उनसे दूर जाकर और उनके गुणों को अपनाकर आगे बढ़ने का एक रास्ता होगा, इसलिए शिक्षा के साथ-साथ जागरूक होना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए समाज के साथ बाहर उठान बैठना बहुत जरूरी है

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के. सी. चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार मिलना गलत है। इससे नुकसान है जब महिलाओं की शादी हो जाती है तो वे अपने घर चली जाती हैं वहां पे उनको जो मिलना चाहिए वो मिल जाता है लेकिन यदि मायके वाले गरीब हैं और जैसे तैसे अपनी बेटी की शादी कर देते हैं और उसे मायके से भी अधिकार दिया जाए तो मायके वाले और भी गरीब हो जायँगे इसलिए बेटियों को मायके से अधिकार मिलना गलत है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सरोज चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की ग्रामीण क्षेत्र के कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को भूमि और भूमि पर अधिकार नहीं मिलना चाहिए, तो कुछ माताओं का कहना है कि उन्हें यह मिलना चाहिए। अगर उन्हें भूमि का अधिकार मिल जाए तो भाई-बहन का रिश्ता भी खराब हो जाएगा और कुछ का कहना है कि अगर उन्हें जमीन मिल जाए तो उनका मान सम्मान बढ़ेगा और अपने परिवार के लिए कुछ करेंगी

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बात रहे है की हमारे समाज में अधिकतर लोग महिलाओं को भूमि संपत्ति का अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं। अधिकतर यह देखा जा रहा है कि महिलाएं कृषि कार्य करने के साथ-साथ घर परिवार को भी संभालती है,फिर भी, लोग उन्हें संपत्ति का अधिकार देने के से कतराते नज़र आते हैं। अगर महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलेगा तो वे भी आत्मनिर्भर हो जाएंगी और इसके लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। जिस प्रकार महिलाओं की भागीदारी नौकरी और शिक्षा में है उसी प्रकार महिलाओं को संपत्ति में भी अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से व्यक्ति से साक्षात्कार लिया। व्यक्ति ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला से साक्षात्कार लिया। महिला ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाएं घर और खेत में कड़ी मेहनत करती हैं, इसलिए उनको हक़ मिलना चाहिए ।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रदीन से साक्षात्कार लिया।प्रदीन ने बताया कि जिस घर में सिर्फ बेटी है वहां सम्पत्ति में अधिकार देना मज़बूरी है। लेकिन जिस घर में बेटा और बेटी दोनों है, वहां बेटी को सम्पत्ति में अधिकार नही देना चाहिए। ऐसा हुआ तो भाई - बहन के बीच में दरार आ सकता है