उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के. सी. चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता राम दयाल से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर माता पिता के केवल बेटियाँ हैं, तो ठीक है, क्युकी अगर भाई होगा तो भाई बहन के रिश्ते के बीच दरार आ सकती है। बहनो के साथ मार पीट भी हो सकता है। महिलाओं को अगर संपत्ति का अधिकार दिया जाता है तो, ये आगे चलकर समस्या पैदा कर सकती है
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि क्षेत्र के कई लोगों का मानना है कि कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन अगर महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाएगा, तो महिलाओं का सशक्तिकरण कैसे होगा, महिलाओं को पुरुषों के बराबर का दर्जा कैसे मिलेगा। यह चिंता की बात है कि सरकार का कहना है कि महिलाओं को समान अधिकार दिए जा रहे हैं, लेकिन आज भी महिलाएं बहुत पीछे हैं। लोग देने के लिए अनिच्छुक हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए, महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देने के लिए सभी को समान रूप से आगे आना चाहिए, और महिलाओं को भी इसके बारे में जागरूक होने की आवश्यकता है ताकि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ सकें।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को सम्पति का अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाओं में मजबूती आएगी और वे सशक्त होंगी
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को सहर्ष सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। शादी होने के बाद यदि पति द्वारा उन्हें छोड़ दिया जाए तो वे क्या करेंगी। उन्हें हर चीज का अधिकार होना चाहिए बच्चों को कैसे पालना है कैसे रहना है महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार मिलने चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बात रहे है की सरकार का दावा करती है कि गाँव में पानी की टंकी है, सरकारी हैंडपंप लगाए गए हैं लेकिन ग्रामीणों को अभी भी साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग स्वदेशी हैंडपंपों की मदद से पानी पीने के लिए मजबूर हैं, वहीं कुछ लोगों ने बताया है कि गाँव में लगाए गए सरकारी हैंडपंप बेकार साबित हो रहे हैं और इसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के. सी. चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता लकी अग्रवाल से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर माता पिता के पुत्र संतान नहीं है तभी बेटियों का अधिकार पिता के संपत्ति में हो सकता है। भूमि के अधिकार को लेकर विवाद की स्तिथि भी आ सकती है। महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं मिलना चाहिए, यही उचित होगा
Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के लिए सबसे जरुरी है शिक्षा, क्युकी अपने अधिकार को पाने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाएं अगर शिक्षित होंगी तभी समाज में बोल पाएंगी,शिक्षा के मामले में महिलायें बहुत पिछड़ी हुई है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जब सोच बदलेगी तभी भारत की हमारी महिलाएं बदलेंगी, पैतृक संम्पत्ति में महिलाओं को अधिकार मिलना ही चाहिए। महिलाये आर्थिक समस्या से जूझती रहती है, वो अपने बच्चो की भी सही से पढ़ा नहीं पाती है, क्युकी वो पुरुषो पर निर्भर रहती है। पुरुष वर्ग शराब के नशे में महिलाओं के साथ अत्याचार करते है। इसलिए पैतृक संपत्ति में महिलाओं को अधिकार मिलना ही चाहिए, शिक्षा के आभाव में महिलायें कमज़ोर होते जा रही है। इसलिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज भी महिलायें पानी की तलाश में दूर दूर तक जाती है। अभी भी क्षेत्र के बहुत से ऐसे जगह है जहाँ नल का कनेक्शन नहीं लगा है। उत्तर प्रदेश में ऐसा कोई गाँव नहीं बचा है जहाँ किसी के दरवाजे पर हैंडपाइप नहीं लगा हो
