उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सविता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि अगर महिलाओं को अधिकार मिल जायेगा तो वह आत्मनिर्भर बन सकेंगी। महिला पुरषों से आगे बढ़ रही हैं

गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीब दास साहू आम के छोटे पौधों में लगने वाले तना छेदक कीड़े और उसके उपचार की जानकारी दे रहे हैं ।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला सम्पत्ति अधिकार पर अपने विचार साझा किया।के.सी.चौधरी ने बताया कि पुरुषों के समान महिलाएं खेती,किसानी दुकान,नौकरी,व्यवसाय,आदि कर रही हैं और पुरुषों के समान समाज में सशक्त हो रही हैं। लेकिन सम्पत्ति में अधिकार ना मिलने के वजह से वो पीछे रह जाती हैं। जब महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलेगा तब वह सशक्त हो पाएंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से 29 वर्षीय अमृता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाएं पुरुषों से आगे निकल गई हैं।आज कल महिलाएं पुरुषों से बहुत आगे निकल चुकी हैं और कहीं कहीं महिलाओं को दबा भी दिया जा रहा है और कई उभार भी दिया जा रहा है।अगर कहीं पुरुष साथ दे रहे तो औरतें कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिलाओं को तो कहीं न निकलने देते हैं और न ही कहीं जाने देते हैं। इसीलिए उन लोगों को दिक्कत होती है और महिलायें परिवार के सपोर्ट के कारण आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को हौसला दिया जाए तो वह समाज में बहुत कुछ कर सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि कुछ महिलाओं का कहना है कि उनको पति के हिस्से के जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। महिला पुरुष के समान हैं इसलिए दोनों को बराबर अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को संपत्ति में हक़ मिलना चाहिए तभी वह पुरुष के बराबर हो सकेंगी और वह सशक्त बनेंगी । महिलाओं को जागरूक भी होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से कुसुम मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को सपोर्ट करना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से खुशरती मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए ताकि महिलायें आत्मनिर्भर बन सके और अपने परिवार की रक्षा कर सके

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से तारामती मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को सपोर्ट मिलनी चाहिए। उनको पूरी मदद मिलनी चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से 57 वर्षीय बिमला मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर हक़ मिलना चाहिए। महिलाएं बहुत कुछ कर सकती हैं। लेकिन लोग महिलाओं को कमजोर करते चले गए। महिलाओं को अधिकार दिलाना चाहिए ताकि वह कुछ प्राप्त कर सके।