उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय की विडमबना है कि कई लोग महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार देने से कतराते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार दिया जाए और कुछ लोगों का कहना है की महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार नही देना चाहिए। क्योंकि संपत्ति के अधिकार देने से भाई और बहन के रिश्ते में खटास आएगा।लेकिन अब समाज में यह भी देखने को मिल रहा है की ज्यादातर लोग महिला के नाम से जमीन खरीद रहे हैं।महिला के नाम से रजिस्ट्री करवाने पर कुछ प्रतिशत छूट मिलता है,इस वजह से अब महिलाओं को समपत्ति का अधिकार मायके में ना मिल कर,संसुराल में मिलने लगा है।सरकार को महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार मिले,इसके लिए प्रावधान करना चाहिए।ताकि महिलाओं का जमीन में भागीदारी सुनिश्चितहो सके। जिस तरह समाज के हर काम में महिलाओं की भागीदारी हो रही उसी तरह जमीन के अधिकार में भी महिलाओं का अधिकार मिलना चाहिए। जिससे महिला भी सशक्त हो सके।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से हरिश्चंद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते हैं कि मानसिक बिमारी के बारे में सरकार द्वारा जागरूक किया जाना चाहिए।जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।मानिसक बिमारी किन कारणों से होता है और इसकी क्या व्यवस्थाएं होती है इसके बारे में जागरूकता बदहाना चाहिए

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से मीनू त्रिपाठी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोई भी काम लगातार नही करना चाहिए। वर्ना व्यक्ति मानसिक तनाव का शिकार हो सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रीना उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि डिप्रेशन में दवा जरूर लेना चाहिए। दवा लेने से शरीर स्वस्थ रहेगा और कोई भी काम आसानी से कर पाएंगे ।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नसीआ त्रिपाठी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती हैं कि डिप्रेशन में सबको दवा नही लेनी चाहिए।दवा के जगह व्यायाम करना चाहिए और ज्यादा नही सोचना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नीरज गुप्ता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक स्वास्थ्य का प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है।मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए नियमित दिनचर्या का पालन करें। व्यायाम,योग एवं प्राणायाम करें।जंक फूड और नशीले पदार्थों से खुद को दूर रखना चाहिए।ज्यादा से ज्यादा प्रकृति के साथ समय बिताना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर जिला से सोनल मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि नींद न आना मानिसक बिमारी का संकेत है।जरूरत से ज्यादा भी नहीं सोना चाहिए।कोई भी काम लगातार करने से भी नींद नहीं आती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि समाज के कई लोग मानसिक बिमारी का शिकार होते जा रहे हैं और उचित देख रेख नहीं होने पर वह पागलपन का शिकार होते जा रहे हैं।बहुत दिनों के बाद किसी चीज़ में एकाग्रता बनाए रखने से भी लोग मानसिक रोग का शिकार हो रहे हैं।किसी भी बात पर अधिक विश्लेषण करना मानसिक विकार का कारण बन जाता है।व्यक्ति को अपने दिमाग को स्थिर रखना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि मानसिक बिमारी आम आदमी को काफी सता रही है।लोग पागलपन का शिकार होते जा रहे हैं और उनका उपचार भी नहीं हो पाता है।कई लोगों को उपचार के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है। मानसिक बिमारी के मामले में लोगों को जागरूक करना चाहिए।