उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के . सी . चौधरी ने मोबाइल वाणी ले माध्यम से बताया कि मानसिक बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक होना चाहिए।अपने दिनचर्या के साथ समय का भी ध्यान रखें।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से गरिमा त्रिपाठी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य लोगों के जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।लेकिन दोनों में बुनियादी अंतर होते हैं। मानसिक स्वास्थ और लोगों की भावनाओं का विचार और मानसिक कल्याण को संदर्भित करता है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि कई लोगों का मानना है कि मानसिक रोग आनुवंशिक कारणों से,नशा करने से होता है।बच्चे के मेन्टल हेल्थ के लिए माता- पिता भी जिमीदार होते हैं।माता -पिता के नशा करने का गलत प्रभाव बच्चों पर पड़ता है।लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए और अपने भोजन पर भी ध्यान देना चाहिए।कई बच्चे अधिक मोबाइल और टीवी चलाते हैं जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला संत कबीर नगर से के.सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि लोग अपने खान- पान, रहन -सहन और व्यर्थ की चिंता के कारण मानसिक बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।मानसिक बीमारी एक ऐसी बीमारी है जो दिमाग में बैठ जाती है।उसको निकालना मुश्किल होता है इसलिए लोगों को चाहिए की समय समय पर व्यायाम करें और समय से भोजन लें।किसी तरह की चिंता हो तो उसे काफी गंभीरता से ना लेें
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से ममता मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि लोगों को अच्छे से बातें करना चाहिए ,अच्छे से रहना और अपने दिमाग को फ्रेश रखने चाहिए।जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।मानसिक विकार को दूर करने के लिए अच्छी चीज़ें देखना चाहिए ,अच्छा भोजन करना चाहिए और मन को हमेशा शांत रखना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि अभिभावकों को अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए कि कहीं वह नशा तो नहीं कर रहा है क्योंकि नशा करने से भी मानिसक तनाव होता है।अधिक मोबाइल का इस्तेमाल करने से भी बच्चों का मानसिक संतुलन बिगड़ता है।समय से बच्चों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह मानसिक संतुलन खो देंगे और डिप्रेशन का शिकार हो जायेंगे
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला संत कबीर नगर से 20 वर्षीय श्रुति उपाध्याय मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि तनाव और डिप्रेशन दोनों ही मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियां हैं लेकिन इनके बिच कुछ महत्वपूर्ण अंतर् हैं।तनाव एक स्थायी प्रक्रिया है जो किसी विशेष स्थिति या घटना के प्रति होती है।
उत्तरप्रदेस राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि लोगों का मेंटल हेल्थ ठीक रहना जरूरी है और इसके संबंध में लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है क्योंकि अगर लोगों का मानसिक हेल्थ अच्छा नहीं रहता है तो वे पागलपन और चिड़चिड़ापन महसूस करने लगते हैं।सरकार का भी दायित्व है कि मेंटल हेल्थ के लिए अलग से एक कानून बनाया जाए और गांव क्षेत्रों में भी इसके चिकित्सक रखा जाए क्योंकि मेंटल हेल्थ के चिकित्सक बड़े- बड़े शहरों में रहते हैं।छोटे शहरों कस्बों में नहीं रहते हैं।जिसके चलते बीमारी ग्रस्त लोगों को काफी परेशानी होती है।इसलिए मेंटल हेल्थ के बारे में सरकार को कदम उठाना चाहिए।
