उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रेखा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जेवर और प्रॉपर्टी यह एक ऐसा धन है जो हमेशा के लिए बना रहता है। इनके पति के पास दोनों में से कोई धन नहीं है। यह मोबाइल वाणी के एपिसोड को सुनी तो इनको सब समझ आ गया और यह पति से प्रॉपर्टी के सम्बन्ध में बात की ,जिसके बाद पति ने इनको पिताजी से प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगने के लिए सलाह दिया। रेखा ने पिताजी से प्रॉपर्टी की मांग की जिसके बाद पिता ने रेखा को कचहरी बुलाया और कहा कि वह रेखा को प्रॉपर्टी में हिस्सा दे देंगे। वह बहुत खुश है और इन्होने मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिया।