उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रीना ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एक दिन इनकी मुलाक़ात मोबाइल वाणी संवाददाता नूतन उपाध्याय से हुई। नूतन उपाध्याय ने इनको बताया कि पैतृक संपत्ति में बेटियों का भी हिस्सा होता है। रीना ने जमीन में अधिकार लेने के लिए भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद मुक़दमे से परेशान होकर रीना के भाई ने जमीन में हिस्सा दे दिया। वह नूतन उपाध्याय और मोबाइल वाणी को धन्यवाद कहना चाहती हैं।