उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से शीला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पैतृक संपत्ति में बेटियों का भी अधिकार होता है इसके बारे में इनको जानकारी नहीं थी। एक दी मोबाइल वाणी से कॉल आया था और बताया गया था कि पैतृक संपत्ति में बेटियों का भी अधिकार होता है। यह सुनकर वह कोर्ट में भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाई। जिसके बाद मुकदमा से परेशान हो कर इनके मायके वालों ने जमीन में हिस्सा दे दिया। वह मोबाइल वाणी को धन्यवाद कहना चाहती हैं।