उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से शांति ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा चाहिए था। मगर इनके पति ने इनको ऐसा करने से मना किया और अलग से इनके नाम से जमीन खरीदने की बात की।फिर इनके पति ने इनके नाम से जमीन खरीद दिया।जमीन पाकर ये पूरी तरह संतुष्ट हैं।इनका मायके से भी सम्बन्ध अच्छा है। जमीन खरीदने में इनके दोनों भाइयों ने भी मदद किया था।सम्पत्ति अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारियां इनको मोबाइल वाणी के माध्यम से मिला था।महत्वपूर्ण जानकारियां देने के लिए शांति ने मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिया।
